मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सूचना केंद्र में जिला स्तरीय पर्यावरण कॉन्क्लेव गुरुवार को

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर,वर्तमान राज्य सरकार के उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के जरिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जनकल्याण, सुशासन, विकास कार्यों की उपलब्धियां, पारदर्शिता, जवाबदेही और आमजन के उज्ज्वल भविष्य के प्रति शासन की प्रतिबद्धता का संकल्प दोहरा रहे है।
  • इसी क्रम में गुरुवार को वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा एवं क्षेत्रीय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केन्द्र में राष्ट्रव्यापी पहल लाइफ स्टाइल फ़ॉर एनवायरनमेंट (लाइफ) के अवसर पर जिला स्तरीय पर्यावरण कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।
  • आरएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी शरद सक्सेना ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है।
  • आयोजन में शहर के सरकारी विद्यालयों के बच्चों की एवं औद्योगिक इकाईयों की सहभागिता रहेगी, जिससे बच्चों एवं समाज में पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूकता लाई जा सके।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर,वर्तमान राज्य सरकार के उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के जरिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जनकल्याण, सुशासन, विकास कार्यों की उपलब्धियां, पारदर्शिता, जवाबदेही और आमजन के उज्ज्वल भविष्य के प्रति शासन की प्रतिबद्धता का संकल्प दोहरा रहे है।

इसी क्रम में गुरुवार को वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा एवं क्षेत्रीय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केन्द्र में राष्ट्रव्यापी पहल लाइफ स्टाइल फ़ॉर एनवायरनमेंट (लाइफ) के अवसर पर जिला स्तरीय पर्यावरण कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।

आरएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी शरद सक्सेना ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है।

आयोजन में शहर के सरकारी विद्यालयों के बच्चों की एवं औद्योगिक इकाईयों की सहभागिता रहेगी, जिससे बच्चों एवं समाज में पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूकता लाई जा सके।

सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में औद्योगिक घरानों एवं मेडिकल एवं हेल्थ क्षेत्र में कार्यरत इकाइयों यथा मैसर्स री-सस्टेनिबलिटी (रामकी), मैसर्स एन-विजन एनवायरो इंजीनियर्स प्रा. लि., मैसर्स हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड़ (वेन्दाता), मैसर्स रिलायन्स केमोटैक्स लि. एवं मैसर्स उदयपुर सीमेंट वर्क्स लि, मैसर्स वीएनबीसी एनवायरमेन्ट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. एवं अन्य कई इकाइयों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें उच्छिष्ठ उपचार संयंत्र, मलजल उपचार संयंत्र, सी एन डी वेस्ट, आयुर्वेदिक उपचार, वेदिक संस्कृति अनुसार हवन, खाने-पीने की स्टॉले लगाए जाना शामिल है।

इसके अतिरिक्त विद्यालयों द्वारा विज्ञान मॉडल भी प्रदर्शित किये जाएंगे। इसी क्रम में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल द्वारा निशुल्क हैल्थ चेकअप भी किया जाएगा एवं ई-वेस्ट कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाली औद्योगिक इकाईयों को चेक भी वितरित किए जाएंगे।