मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सरदार पटेल पुण्यतिथि पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम

मुख्य बिंदु
  • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  • इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अतुलनीय योगदान दिया।
  • उन्होंने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी, जिसे देश सदैव स्मरण करता रहेगा।
  • श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, कृपाशंकर मिश्रा, सज्जाद भाई, मांगीलाल मेघवाल, नितिन सुहालका, रोहित पांडे, सचिन अग्रवाल, प्रशांत कोठारी, आशीष लुण्डदिया, ओंकार डांगी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
  • इसके पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उस्ताद करण सिंह पहलवान की पुण्यतिथि पर भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।
WAf𝕏TGin✉🖨

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी, जिसे देश सदैव स्मरण करता रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, कृपाशंकर मिश्रा, सज्जाद भाई, मांगीलाल मेघवाल, नितिन सुहालका, रोहित पांडे, सचिन अग्रवाल, प्रशांत कोठारी, आशीष लुण्डदिया, ओंकार डांगी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इसके पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उस्ताद करण सिंह पहलवान की पुण्यतिथि पर भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।