मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में आचार्य महाश्रमण के स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी के दिनांक 24, 25, 26 नवम्बर को उदयपुर आगमन को लेकर के उदयपुर तेरापंथ समाज द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
  • उदयपुर तेरापंथ समाज के पदाधिकारियो ने अध्यक्ष कमल नाहटा के नेतृत्व में मार्ग में आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर उन्हें उदयपुर तेरापंथ समाज द्वारा आचार्य प्रवर के आगमन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
  • सभा के मंत्री अभिषेक पोखरना ने बताया कि सम्पूर्ण महाप्रज्ञ परिसर का नवीनीकरण व्यापक स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है।
  • सभा अध्यक्ष कमल नाहटा ने व्यवस्थाओं को लेकर अलग अलग कमेटियों का गठन कर सभा के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी।
  • 14 वर्षो के बाद आचार्य महाश्रमण के उदयपुर आगमन को लेकर उदयपुर के तेरापंथ समाज में भारी उत्साह का वातावरण है।
  • पूरे शहर में आचार्य के स्वागत में होर्डिंग लगवाये गये।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में आचार्य महाश्रमण के स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण

उदयपुर, तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी के दिनांक 24, 25, 26 नवम्बर को उदयपुर आगमन को लेकर के उदयपुर तेरापंथ समाज द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

उदयपुर तेरापंथ समाज के पदाधिकारियो ने अध्यक्ष कमल नाहटा के नेतृत्व में मार्ग में आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर उन्हें उदयपुर तेरापंथ समाज द्वारा आचार्य प्रवर के आगमन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

सभा के मंत्री अभिषेक पोखरना ने बताया कि सम्पूर्ण महाप्रज्ञ परिसर का नवीनीकरण व्यापक स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है। सभा अध्यक्ष कमल नाहटा ने व्यवस्थाओं को लेकर अलग अलग कमेटियों का गठन कर सभा के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी।

14 वर्षो के बाद आचार्य महाश्रमण के उदयपुर आगमन को लेकर उदयपुर के तेरापंथ समाज में भारी उत्साह का वातावरण है। पूरे शहर में आचार्य के स्वागत में होर्डिंग लगवाये गये।

प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पगारिया, उपाध्यक्ष विनोद कच्छारा, कमल पोरवाल, मंत्री अभिषेक पोखरना, कोषाध्यक्ष भगवती सुराणा, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, महासभा प्रतिनिधि महेन्द्र सिंघवी, सह मंत्री ओमप्रकाश पोरवाल, मनोज लोढ़ा, रमेश सिंघवी, रमेश डागलिया, बाबूलाल गांधी, पंकज गांधी, प्रकाश सुराणा सहित बड़ी संख्या में सभा के पदाधिकारियों ंने आचार्य प्रवर के दर्शन कर उदयपुर आगमन की विनती की।