मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर की लेक्रोज प्रतिभा मीरा दौजा जनजाति गौरव से सम्मानित

मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर में राज्य स्तरीय समारोह में किया सम्मानित 

मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर में राज्य स्तरीय समारोह में किया सम्मानित

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर माणस,झाड़ोल उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय लेक्रोस खिलाड़ी मीरा दौजा को खेल के क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धि हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजाति गौरव से सम्मानित किया।
  • मीरा दौजा ने समरकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित हुए एशियन लेक्रोज गेम्स में अपने उत्कृष्ट कौशल से भारत को रजत पदक जीताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था ।
  • कार्यक्रम में जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, एसीएस कुंजीलाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं उच्च अधिकारी उपस्थित थे ।
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर की लेक्रोज प्रतिभा मीरा दौजा जनजाति गौरव से सम्मानित
1 / 6

उदयपुर, भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर माणस,झाड़ोल उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय लेक्रोस खिलाड़ी मीरा दौजा को खेल के क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धि हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजाति गौरव से सम्मानित किया।

मीरा दौजा ने समरकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित हुए एशियन लेक्रोज गेम्स में अपने उत्कृष्ट कौशल से भारत को रजत पदक जीताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था ।

कार्यक्रम में जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, एसीएस कुंजीलाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं उच्च अधिकारी उपस्थित थे ।

जनजाति प्रतिभा मीरा दौजा को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने पर लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसिफ लारी, राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, सीईओ शहजाद खान सहित पदाधिकारीगण, माणस सरपंच कउवाराम खराड़ी एवं प्रशिक्षक नीरज बत्रा ने बधाई दी।

राजस्थान सरकार द्वारा लक्ष्य ओलंपिक के तहत ओलंपिक खेल लेक्रोज एवं जनजाति क्षेत्र की वंचित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किए जाने वाले सार्थक अनुकरणीय कार्यों का आभार व्यक्त किया।