मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में अंडर–19 शतरंज चयन ट्रायल आज

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर जिला शतरंज संघ द्वारा जयपुर में 15 व 16 नवंबर को हो रही राजस्थान राज्य अंडर–19 (जूनियर) शतरंज चैम्पियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का सिलेक्शन ट्रायल आज शाम को किया जाएगा।
  • इस ट्रायल में चुने गए प्रथम 4 बालक व बालिकाएँ राज्य प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • यह प्रतियोगिता राजस्थान शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।
  • इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ है।
  • प्रतियोगिता के समय खिलाड़ियों को अपना AICF आईडी, आयु प्रमाण पत्र, तथा उदयपुर निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
  • प्रतियोगिता से संबंधित स्थान, तिथि और पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी शीघ्र ही ज़िला संघ सचिव इंद्र कुमार प्रजापत से प्राप्त कर सकते हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर जिला शतरंज संघ द्वारा जयपुर में 15 व 16 नवंबर को हो रही राजस्थान राज्य अंडर–19 (जूनियर) शतरंज चैम्पियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का सिलेक्शन ट्रायल आज शाम को किया जाएगा।

इस ट्रायल में चुने गए प्रथम 4 बालक व बालिकाएँ राज्य प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता राजस्थान शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ है। प्रतियोगिता के समय खिलाड़ियों को अपना AICF आईडी, आयु प्रमाण पत्र, तथा उदयपुर निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

प्रतियोगिता से संबंधित स्थान, तिथि और पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी शीघ्र ही ज़िला संघ सचिव इंद्र कुमार प्रजापत से प्राप्त कर सकते हैं।