मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

प्रो. अय्यर को ‘विक्रम - कालिदास पुरस्कार’

मुख्य बिंदु
  • नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद्, साहित्यकार, चित्रकार एवं संस्कृतिकर्मी डाॅ.
  • श्रीनिवासन् अय्यर को हाल ही में दिनांक 1 से 7 नवम्बर, 2025 पर्यन्त उज्जैन में आयोजित ‘‘अखिल भारतीय कालिदास समारोह’’ में उनके सांस्कृतिक मूल्यपरक शोध-पत्र, शीर्षक - ‘‘देह संस्कृति’ के अंधे दौर में ‘देव संस्कृति’ के पोषक - कालिदास’’ पर प्रतिष्ठित ‘विक्रम - कालिदास पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
  • उक्त समारोह मध्यप्रदेश सरकार, म.
  • संस्कृति परिषद्, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, कालिदास समिति एवं कालिदास अकादमी, उज्जैन के साझा तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
  • जिसमें देश-विदेश के कई साहित्यकार, संस्कृत विद्वान्, चित्रकार, रंगकर्मी एवं संस्कृतिकर्मी विभूतियाँ एवं महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए।
WAf𝕏TGin✉🖨

 

नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद्, साहित्यकार, चित्रकार एवं संस्कृतिकर्मी डाॅ. श्रीनिवासन् अय्यर को हाल ही में दिनांक 1 से 7 नवम्बर, 2025 पर्यन्त उज्जैन में आयोजित ‘‘अखिल भारतीय कालिदास समारोह’’ में उनके सांस्कृतिक मूल्यपरक शोध-पत्र, शीर्षक - ‘‘देह संस्कृति’ के अंधे दौर में ‘देव संस्कृति’ के पोषक - कालिदास’’ पर प्रतिष्ठित ‘विक्रम - कालिदास पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

उक्त समारोह मध्यप्रदेश सरकार, म.प्र. संस्कृति परिषद्, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, कालिदास समिति एवं कालिदास अकादमी, उज्जैन के साझा तत्वावधान में आयोजित किया गया था। जिसमें देश-विदेश के कई साहित्यकार, संस्कृत विद्वान्, चित्रकार, रंगकर्मी एवं संस्कृतिकर्मी विभूतियाँ एवं महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए।