मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक स्थगित

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर गुरुवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित किया गया है।
  • इसी प्रकार सतर्कता समिति की बैठक को भी स्थगित किया गया है।
  • अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।
  • इन शिविरों के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
  • शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था की जा रही है।
  • इसी व्यस्तता को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर गुरुवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित किया गया है। इसी प्रकार सतर्कता समिति की बैठक को भी स्थगित किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है। शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था की जा रही है।

इसी व्यस्तता को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने आमजन से अपील की गई है कि वे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।