मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राज्य स्तरीय सम्मान के लिए 16 तक आवेदन आमंत्रित

वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों, वृद्धजनों का होगा सम्मान

मुख्य बिंदु
  • अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आयोजित किया जाएगा।
  • इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, वृद्ध कल्याण, कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों, वृद्धजनों के कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
  • विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के लिए वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों, वृद्धजनों के कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाएं अपना प्रस्ताव 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आयोजित किया जाएगा। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, वृद्ध कल्याण, कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों, वृद्धजनों के कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के लिए वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों, वृद्धजनों के कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाएं अपना प्रस्ताव 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र के साथ संस्था का विवरण/वरिष्ठ नागरिक का नाम, पिता का नाम, आयु, लिंग, ई-मेल, स्थाई पता, मोबाइल नंबर सहित विशेष उपलब्धियों एवं उल्लेखनीय कार्यों का विवरण संलग्न कर आवेदन विभाग के जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है