मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ई-डिटेक्शन के माध्यम से बन रहे चालानों में मिलेगी राहत

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर,नेशनल हाईवे के टॉल नाकों पर ई-डिटेक्शन के माध्यम से बन रहे चालानों में किसी वाहन का गलत चालान बन गया है तो इस स्थिति में वह ’ई-चालान’ वेबसाईट पर अपनी शिकायत दर्ज करवा कर राहत प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नेशनल हाईवे के टॉल नाकों पर वाहन विशेष के दस्तावेज़ अपूर्ण पाए जाने पर ऑटोमेटिक तरीके से ’ई-डिटेक्शन’ के माध्यम चालान बनाए जा रहें हैं।
  • कतिपय वाहन स्वामियों द्वारा विभाग के ध्यान में लाया गया है कि उनकी वाहनों के दस्तावेज़ पूरी तरह से सही एवं वैध होने की स्थिति में भी चालान बन रहें हैं।
  • ई-डिटेक्शन के माध्यम से गलत चालान बन गया है वह ई-चालान वेबसाईट पर जाकर मैन्यू में उपलब्ध कंप्लेंट ऑपशन से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
  • शिकायतकर्ता का नाम, मोबाईल नम्बर, चालान नम्बर आदि जानकारी डालने साथ ही संबंधित दस्तावेज अपलोड करने का प्रावधान भी किया हुआ है।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर,नेशनल हाईवे के टॉल नाकों पर ई-डिटेक्शन के माध्यम से बन रहे चालानों में किसी वाहन का गलत चालान बन गया है तो इस स्थिति में वह ’ई-चालान’ वेबसाईट पर अपनी शिकायत दर्ज करवा कर राहत प्राप्त कर सकते हैं।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नेशनल हाईवे के टॉल नाकों पर वाहन विशेष के दस्तावेज़ अपूर्ण पाए जाने पर ऑटोमेटिक तरीके से ’ई-डिटेक्शन’ के माध्यम चालान बनाए जा रहें हैं।

कतिपय वाहन स्वामियों द्वारा विभाग के ध्यान में लाया गया है कि उनकी वाहनों के दस्तावेज़ पूरी तरह से सही एवं वैध होने की स्थिति में भी चालान बन रहें हैं।

ई-डिटेक्शन के माध्यम से गलत चालान बन गया है वह ई-चालान वेबसाईट पर जाकर मैन्यू में उपलब्ध कंप्लेंट ऑपशन से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

शिकायतकर्ता का नाम, मोबाईल नम्बर, चालान नम्बर आदि जानकारी डालने साथ ही संबंधित दस्तावेज अपलोड करने का प्रावधान भी किया हुआ है।