मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रजत जयंती के उपलक्ष में कवि सम्मेलन १८ जनवरी शनिवार को

दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ओपरेटिव बैक लिमिटेड के रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष में १८ जनवरी शनिवार को भारतीय लोक कला मण्डल में संाय साढे ७ बजे समृद्धि कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

WAf𝕏TGin🖨
रजत जयंती के उपलक्ष में कवि सम्मेलन १८ जनवरी शनिवार को

बैंक की अध्यक्ष विद्याकिरण अग्रवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया,समृद्धि गौरव एक्मे ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमेन निर्मल कुमार जैन, विशिष्ठ अतिथि संासद अर्जुनलाल मीणा,ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, नगर निगम महापौर जी.एस.टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, महिला समृद्धि बैंक की पूर्व अध्यक्ष किरण जैन, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद सामर होंगे।

बैंक के महाप्रबन्धक विनोद चपलोत ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण वीर रस के कवि विनीत चौहान,संजय झाला, अनिल अग्रवंशी,पूनम वर्मा, अनिल तेजस,दीपक पारीख, मुन्ना बेटरी तथा अजात शत्रु होंगे।