मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

उदयपुर में जिला चयन रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर एड-हॉक कमेटी जिला शतरंज संघ, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित “उदयपुर जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज चयन ट्रायल शतरंज चैम्पियनशिप 2026” का शुभारंभ शनिवार को सेंट एंथोनी स्कूल, सेक्टर-4 में ब्लिट्ज मुकाबलों के साथ हुआ।
  • प्रतियोगिता का उद्घाटन चाल चलकर किया गया।
  • प्रतियोगिता की संयोजक एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर सोनिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट दो प्रारूपों—ब्लिट्ज एवं रैपिड—में आयोजित किया जा रहा है।
  • शनिवार को ब्लिट्ज मुकाबले खेले गए, जबकि रविवार को रैपिड वर्ग के राउंड आयोजित होंगे।
  • इस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
  • यह टूर्नामेंट जिला चयन के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसमें शीर्ष दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में जिला चयन रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

उदयपुर एड-हॉक कमेटी जिला शतरंज संघ, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित “उदयपुर जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज चयन ट्रायल शतरंज चैम्पियनशिप 2026” का शुभारंभ शनिवार को सेंट एंथोनी स्कूल, सेक्टर-4 में ब्लिट्ज मुकाबलों के साथ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन चाल चलकर किया गया। प्रतियोगिता की संयोजक एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर सोनिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट दो प्रारूपों—ब्लिट्ज एवं रैपिड—में आयोजित किया जा रहा है।

शनिवार को ब्लिट्ज मुकाबले खेले गए, जबकि रविवार को रैपिड वर्ग के राउंड आयोजित होंगे। इस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

यह टूर्नामेंट जिला चयन के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसमें शीर्ष दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता का संचालन मुख्य आर्बिटर नीलैश कुमावत के निर्देशन में किया जा रहा है, जबकि सहयोगी आर्बिटर नंदन कुमावत एवं सिद्धार्थ जैन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

प्रतियोगिता पूरी तरह फिडे के नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है। प्रतियोगिता का कुल पुरस्कार कोष 26,100 रुपये रखा गया है, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों एवं श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार शाम आयोजित किया जाएगा।