मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“हेड” के परिणाम

502 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

भारतीय सेना की पूर्वी कमान के लिए इंडियनऑयल ने एक्सट्रीम वेदर ग्रेड एचएसडी की पहली रेक को किया रवाना

एक्सडब्ल्यूजी डीजल की आपूर्ति अब उत्तरी और पूर्वी दोनों सीमांत क्षेत्रों तक विस्तारित, भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता और मजबूतनई दिल्ली:…

26 Sep 2026, 10:43

डब्ल्यूपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने ल्यूक विलियम्स को बनाया नया हेड कोच

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2027 से पहले ल्यूक विलियम्स को महिला टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। वे लिसा केटली की जगह लेंगे। नीता एम. अंबानी ने ल्य…

24 Sep 2026, 10:02

एचडीएफसी बैंक ने कॉर्पोरेट्स और इंडिविजुअल्स में सीबीडीसी अपनाने को बढ़ावा देने के लिए पांच डिजिटल रुपए इनोवेशन पेश किए

उदयपुर : एचडीएफसी बैंक ने कई डिजिटल रुपए (सीबीडीसी) यूज़ केस दिखाए जो बताते हैं कि रोज़ाना के कंज्यूमर एक्सपीरियंस और कॉर्पोरेट एप्लीकेशन दोनों में भारत की सॉव…

23 Sep 2026, 17:06

जीएमसीएच ने अंडरग्रेजुएट क्विज़ का 7वां संस्करण नेशनल लेवल पर आयोजित किया

उदयपुर। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), उदयपुर के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा अंडरग्रेजुएट क्विज़ का 7वां संस्करण नेशनल लेवल पर आयोज…

23 Sep 2026, 10:41

स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान

जयपुर । उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 से स…

22 Sep 2026, 17:00

वोकल फॉर लोकल' और 'मेक इन इंडिया' की तर्ज पर उदयपुर में चार दिवसीय मेगा स्व्देशी मेला 2 अक्टूबर से

उदयपुर, 21 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वावलंबी भारत के संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से झील …

22 Sep 2026, 02:14

जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं बायफ लाइव्लीहुड्स के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन, एफपीओ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। ज…

19 Sep 2026, 16:09

बोहरा गणेशजी को समर्पित हुआ ‘दिवेर का रणघोष’, वीरता की गाथा ने जगाया स्वाभिमान

उदयपुर। दिवेर विजय महोत्सव 2026 के अंतर्गत एक ओर नुक्कड़ नाटक ‘दिवेर का रणघोष’ जन—जन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य का शंखनाद कर रहा है, दूसरी ओर विभि…

18 Sep 2026, 18:05

हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया प्रोटीन पाउडर

प्रोटीन अब केवल जिम और वर्कआउट तक सीमित नहीं रह गया है। उपभोक्ता तेजी से इसे अपने रोजमर्रा के पोषण का हिस्सा बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। व्यस्त होती जीवनशैली और प…

18 Sep 2026, 14:14

जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा बायफ के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के तहत किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। जय चित्तौड़ किसान …

16 Sep 2026, 15:54

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया हिंदी दिवस

निम्बाहेड़ा। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, जावदा में भारतीय संस्कृति, मातृभाषा एवं हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से हिंदी दिवस हर्षोल्लास एव…

15 Sep 2026, 18:49