मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Paras Health News

पारस अस्पताल ने अपनी तीसरी वर्षगांठ पर कोविड वारियर्स को किया सम्मानित

उदयपुर । पारस अस्पताल उदयपुर ने अपनी तीसरी वर्षगांठ का जश्न एक अनोखे अंदाज बनाया।

WAf𝕏TGin✉🖨
पारस अस्पताल ने अपनी तीसरी वर्षगांठ पर कोविड वारियर्स को किया सम्मानित
1 / 4

उदयपुर । पारस अस्पताल उदयपुर ने अपनी तीसरी वर्षगांठ का जश्न एक अनोखे अंदाज बनाया।

अपनी तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अस्पताल प्रशासन ने करीबन 50 कोविड-19 वारियर्स को सम्मानित किया जिन्होंने इतनी बड़ी महामारी के दौरान भी अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरो की जान बचाने में अपने जीवन को खतरे में डाला।

इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, नर्सिंग स्टाफ, बल्ड बैंक कर्मचारी, समाजसेवी आदि लोगों को सम्मानित कर उनका शुक्रिया अदा किया गया‌।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ताराचंद मीणा, डॉ. शंकर लाल बामनिया, मुख्य चिकित्सा, स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ. जुल्फिकार काजी, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग रहे। इस उपलक्ष्य पर पारस अस्पताल, उदयपुर ने अपनी तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर उन सभी को सलाम किया जिन्होंने कोविड-19 जैसी महामारी के वक्त अस्पताल प्रशासन का साथ रहकर उदयपुर वासियों की सेवा में सहयोग किया और हर समय उपस्थित रहे।

साथ ही पारस अस्पताल उन सभी लोगों और उनके परिजनों को भी सलाम किया जिन्होंने इस गंभीर घड़ी का सामना पूरी हिम्मत के साथ किया और जीता भी।