मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Paras Health News

एक माह की बच्ची को गंभीर ब्रेन हेमरेज से मिली राहत, बिना सर्जरी हुआ इलाज

उदयपुर, पारस हेल्थ उदयपुर में एक माह की बच्ची आलिया को गंभीर ब्रेन हेमरेज से बिना ओपन ब्रेन सर्जरी के सफलतापूर्वक उपचार मिला। बच्ची को अचानक बाएं हाथ-पैर में कमजोरी, दाईं आंख खोलने में परेशानी और दौरे की शिकायत हुई थी।

WAf𝕏TGin🖨
एक माह की बच्ची को गंभीर ब्रेन हेमरेज से मिली राहत, बिना सर्जरी हुआ इलाज
1 / 3


उदयपुर, पारस हेल्थ उदयपुर में एक माह की बच्ची आलिया को गंभीर ब्रेन हेमरेज से बिना ओपन ब्रेन सर्जरी के सफलतापूर्वक उपचार मिला। बच्ची को अचानक बाएं हाथ-पैर में कमजोरी, दाईं आंख खोलने में परेशानी और दौरे की शिकायत हुई थी। जांच में गंभीर सबड्यूरल हेमेटोमा, मिडलाइन शिफ्ट और हर्नियेशन के लक्षण सामने आए। कम वजन और गंभीर एनीमिया के कारण सर्जरी में अत्यधिक जोखिम था।

परिवार अहमदाबाद से उदयपुर पहुंचा, जहां न्यूरोसर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अमितेंदु शेखर की टीम ने बच्ची की स्थिति की विस्तृत जांच के बाद लगातार निगरानी के साथ कंजर्वेटिव उपचार का निर्णय लिया। नियमित MRI और बेडसाइड ब्रेन अल्ट्रासाउंड से उसकी स्थिति पर नजर रखी गई। उपचार के दौरान सूजन कम हुई और हाथ-पैर की गतिविधियों व आंखों की कार्यक्षमता में सुधार आया। फॉलो-अप जांच में ब्रेन हेमेटोमा भी समाप्त पाया गया। अब बच्ची सक्रिय है, खेल रही है और उसका वजन भी बढ़ रहा है।