मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Umarada

पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 पर जीसीए का कब्जा

-एक तरफा मुकाबले में उदयपुर लेकसिटी वारियर्स को आठ विकेट से हराया

मुख्य बिंदु
  • पैसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फील्ड क्लब मैदान पर पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 में मंगलवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में जीसीए ने एकतरफा मुकाबले में उदयपुर लेक सिटी वॉरियर की टीम को आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
  • अंतरराष्टÑीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लिए।
  • उदयपुर वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.
  • 1 ओवर में दस विकेट खोकर 109 रन का स्कोर खड़ा किया।
  • पृथ्वीराजसिंह ने 25 बॉल पर चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 45 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिलने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सकी।
  • जीसीए के रवि बिश्नोई ने 2.
WAf𝕏TGin✉🖨
पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 पर जीसीए का कब्जा

उदयपुर। पैसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फील्ड क्लब मैदान पर पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 में मंगलवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में जीसीए ने एकतरफा मुकाबले में उदयपुर लेक सिटी वॉरियर की टीम को आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। अंतरराष्टÑीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लिए।

उदयपुर वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में दस विकेट खोकर 109 रन का स्कोर खड़ा किया।

पृथ्वीराजसिंह ने 25 बॉल पर चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 45 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिलने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सकी।

जीसीए के रवि बिश्नोई ने 2.1 ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट झटके। इनके अलावा हर्षल पटेल व यश दोषी ने भी तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य लेकर उतरी जीसीए की टीम ने मात्र 7.2 ओवर में दो विकेट खोकर 112 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रवि बिश्नोई को दिया गया।

अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार दिए। साथ ही बेस्ट बॉलर, बल्लेबाज, क्षेत्ररक्षक के व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए।

फील्ड क्लब मैदान पर अपने चहेते आईपीएल खिलाडियों को नजदीक से देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जमा थी। युवाओं में अलग ही जोश देखता बन रहा था।

चौकों और छक्कों की बरसात के बीच लगातार हूटिंग भी चलती रही।