मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 21 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Umarada

पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा में दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित मरीज की सफल सर्जरी

उदयपुर। पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) हॉस्पिटल, उमरड़ा, उदयपुर में चिकित्सकों की टीम ने एक दुर्लभ जन्मजात विकृति से

WAf𝕏TGin✉🖨
पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा में दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित मरीज की सफल सर्जरी

उदयपुर। पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) हॉस्पिटल, उमरड़ा, उदयपुर में चिकित्सकों की टीम ने एक दुर्लभ जन्मजात विकृति से पीड़ित 18 वर्षीय मरीज की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की।हॉस्पिटल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि मरीज अमृतलाल दोसियार (18 ) पेट में दर्द एवं सूजन की शिकायत के साथ अस्पताल आया था।

जाँच एवं चिकित्सकीय परीक्षण में उसके पेट की सामने की दीवार में लगभग 5 सेंटीमीटर का जन्मजात दोष पाया गया। इस दोष के माध्यम से लिवर हर्निया के रूप में बाहर की ओर आया हुआ था।

ऑपरेशन के दौरान लिवर एवं स्प्लीन आपस में जुड़े हुए पाए गए। मरीज में हाइपोस्पेडियास नामक एक अन्य जन्मजात विकृति भी मौजूद थी।इस जटिल एवं दुर्लभ स्थिति का उपचार शल्य चिकित्सा द्वारा किया गया।

ऑपरेशन वरिष्ठ सर्जन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पी. पी. शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डॉ. रुद्रांशी, डॉ. अंशु एवं निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश के साथ डॉ. नरेश, डॉ. अनिल, डॉ. अदिति तथा उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चिकित्सकों की टीम के संयुक्त प्रयासों से मरीज का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह संपूर्ण उपचार चिरंजीवी योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया।