मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 16 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
PIMS Umarada

पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) ने इंडक्शन प्रोग्राम और व्हाइट कोट सेरेमनी के साथ किया एमबीबीएस बैच 2026 का भव्य स्वागत

उदयपुर: पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उमरड़ा, उदयपुर ने अपने नए एमबीबीएस बैच 2026 का स्वागत इंडक्शन प्रोग्राम और

WAf𝕏TGin✉🖨
पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) ने इंडक्शन प्रोग्राम और व्हाइट कोट सेरेमनी के साथ किया एमबीबीएस बैच 2026 का भव्य स्वागत

उदयपुर : पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उमरड़ा, उदयपुर ने अपने नए एमबीबीएस बैच 2026 का स्वागत इंडक्शन प्रोग्राम और 'व्हाइट कोट सेरेमनी' के साथ किया। यह महत्वपूर्ण अवसर विद्यार्थियों के चिकित्सा जैसे महान पेशे में प्रवेश की शुरुआत का प्रतीक है।

सीनियर विद्यार्थियों द्वारा नए छात्रों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक निदेशक डॉ. दिलीप कुमार पारीक के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया तथा चिकित्सा क्षेत्र में करियर की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना की गई, जिससे समारोह में एक सौम्य और गरिमामय वातावरण निर्मित हुआ। इसके बाद अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर और पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन शीष अग्रवाल, सीईओ श्रीमती शीतल अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नमन अग्रवाल की उपस्थिति रही। आशीष अग्रवाल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन, नैतिकता और संवेदनशीलता के साथ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर एक कुशल एवं जिम्मेदार चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंस डॉ. प्रशांत नाहर, पिम्स के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. किशनलाल धनक तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरिता कांत ने संबोधित किया।

प्रेसीडेंस डॉ. नाहर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल पेशा सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

उन्होंने छात्रों से अपने सहपाठियों का सम्मान करने, वरिष्ठों का आदर करने और परिसर में रैगिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।

रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन, चिकित्सा निदेशक डॉ. कमलेश शेखावत एवं प्रशासनिक प्रबंधक प्रतीक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें समर्पण, अनुशासन तथा करुणा के साथ अपनी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

नए बैच को सभी विभागाध्यक्षों, फैकल्टी, हॉस्टल वार्डन, प्रभारियों और समिति के सदस्यों से भी परिचित कराया गया, ताकि छात्र उन लोगों को जान सकें जो उनके पूरे एमबीबीएस के वर्षों के दौरान उनका मार्गदर्शन और सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'व्हाइट कोट सेरेमनी' रही, जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी का परिचय कराया गया और उन्हें मुख्य अतिथि एवं फैकल्टी द्वारा सफेद कोट (एप्रन) पहनाया गया। यह समारोह उस विश्वास का प्रतीक है जो समाज डॉक्टरों पर करता है, और इसके साथ आने वाले सेवा और देखभाल के कर्तव्य को दर्शाता है। इस अवसर पर फ़िज़ा एवं याशिका द्वारा प्रस्तुत सेमी-क्लासिकल डांस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इसके बाद पिम्स के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. किशन लाल धनक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने 'हिप्पोक्रेटिक शपथ' ली और चिकित्सा पेशे की नैतिकता, ईमानदारी और मानवता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

विद्यार्थियों ने भी अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए। इस कार्यक्रम का संचालन सोनाली कुकरेजा एवं अनन्या गुप्ता द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर कल्चरल कमेटी पिम्स के समस्त फैकल्टी एवं ध्रुव नागर और इंटर्नस का मत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम का समापन डॉ. पल्लवी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात डॉ. अजय चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रगान गाया गया।

संस्थान इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों, अभिभावकों, वरिष्ठ विद्यार्थियों और आयोजन टीमों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

पिम्स एमबीबीएस बैच 2026 को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।