उदयपुर। पिम्स मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मीरा नगर में गुरूवार को दो अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सिस्टम, एसएसआई मंत्रा सॉफ्ट टिश्यू सर्जिकल रोबोट और क्यूविस-जॉइंट ऑर्थोपेडिक रोबोट की शुरुआत हुई।
इनका उद्घाटन उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, चेयरमैन आशीष अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल एवं सीईओ नमन अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ. कमलेश शेखावत (मेडिकल निदेशक), डॉ. कमल किशोर बिश्नोई (जीआई एवं एचपीबी सर्जरी), डॉ. कुरैश बंबोरा (कैंसर सर्जरी), डॉ. मनीष भट्ट (यूरोलॉजी), डॉ. विवेक रावत (सीटीवीएस), डॉ. पी.पी. शर्मा (जनरल सर्जरी), डॉ. अतुल मिश्रा (पीडियाट्रिक सर्जरी), डॉ. शब्दिका कुलश्रेष्ठ (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. गौरव जैन (रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड स्र्पोट्स सर्जन) एवं डॉ. एल. एल. मीणा (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ ) सहित फैकल्टी सदस्य और स्टाफ उपस्थित रहे।
चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी में सर्जन एक कंसोल पर बैठकर पतली रोबोटिक भुजाओं को नियंत्रित करते हैं, जिनमें छोटे सर्जिकल उपकरण और हाई डेफिनिशन 3 डी कैमरा लगे होते हैं।
रोबोट स्वयं ऑपरेशन नहीं करता; हर गतिविधि सर्जन के निर्देश पर होती है और पूरी प्रक्रिया के दौरान नियंत्रण सर्जन के हाथ में ही रहता है।
इससे शरीर के अंदर बड़ा और स्पष्ट दृश्य मिलता है, हाथ का स्वाभाविक कंपन नहीं आता और संकरी जगहों में भी सटीकता से काम किया जा सकता है।
सीईओ नमन अग्रवाल ने बताया कि एसएसआई मंत्रा: सॉफ्ट टिश्यू रोबोटिक सर्जरी भारत में एसएस इनोवेशन्स द्वारा विकसित एसएसआई मंत्रा का उपयोग जीआई एवं हेपेटोबिलियरी सर्जरी, कैंसर सर्जरी, यूरोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक (शिशु) सर्जरी तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग की मिनिमली इनवेसिव सर्जरी में किया जाएगा। ओपन सर्जरी की तुलना में मरीजों को छोटे चीरे, कम रक्तस्राव, ऑपरेशन के बाद कम दर्द, अस्पताल में कम दिन रुकने और जल्दी सामान्य दिनचर्या में लौटने का लाभ मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि इस सिस्टम पर प्रशिक्षित रोबोटिक सर्जिकल टीम में डॉ. कमल किशोर बिश्नोई (जीआई एवं एचपीबी सर्जरी), डॉ. कुरैश बंबोरा (कैंसर सर्जरी), डॉ. मनीष भट्ट (यूरोलॉजी), डॉ. विवेक रावत (सीटीवीएस), डॉ. पी.पी. शर्मा (जनरल सर्जरी), डॉ. अतुल मिश्रा (पीडियाट्रिक सर्जरी), डॉ. शब्दिका कुलश्रेष्ठ (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. गौरव जैन (रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड स्र्पोट्स सर्जन) एवं डॉ. एल. एल. मीणा (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ )शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि क्यूविस-जॉइंट: रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण दक्षिण कोरिया की कंपनी क्यूरेक्सो द्वारा विकसित क्यूविस-जॉइंट घुटना प्रत्यारोपण के लिए पूर्णत: स्वचालित रोबोट है।
ऑपरेशन से पहले मरीज के घुटने के सीटी स्कैन से उसी मरीज के अनुसार 3डी सर्जिकल प्लान तैयार किया जाता है। सर्जरी के दौरान रोबोट सर्जन की निगरानी में इसी प्लान के अनुसार हड्डी की तैयारी करता है।
इससे इम्प्लांट की सटीक स्थिति और संरेखण, आसपास के ऊतकों को कम नुकसान और जल्दी चलना-फिरना संभव होता है। ऑर्थोपेडिक कार्यक्रम का नेतृत्व ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गौरव जैन करेंगे।
अब इलाज के लिए महानगर जाने की जरूरत नहीं : सीईओ नमन अग्रवाल ने बताया कि इन सुविधाओं से उदयपुर और दक्षिणी राजस्थान के पड़ोसी जिलों, जैसे राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, पाली और जालोर, तथा मध्यप्रदेश के नीमच और मंदसौर के मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा।
चिकित्सा शिक्षा को मजबूती : पिम्स में मेडिकल यूनिवर्सिटी भी संचालित है। नई सुविधा से रेजिडेंट्स और फेलो को रोबोटिक सर्जरी का व्यवस्थित प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे क्षेत्र में सर्जनों की नई पीढ़ी तैयार होगी।
सीईओ नमन अग्रवाल ने बताया कि हमारा लक्ष्य हमेशा से मेवाड़ और दक्षिणी राजस्थान के लोगों को उनके नजदीक उन्नत और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा है। रोबोटिक सर्जरी इस दिशा में एक बड़ा कदम है, जो हमारे विद्यार्थियों के प्रशिक्षण को भी सशक्त करेगा।
जीआई एवं एचपीबी सर्जन डॉ. कमल किशोर बिश्नोई ने बताया कि रोबोटिक सहायता से हम छोटे चीरों के जरिए अधिक सटीकता से ऑपरेशन कर पाते हैं। मरीजों के लिए इसका अर्थ है कम दर्द, कम रक्तस्राव और जल्दी रिकवरी, जबकि पूरा नियंत्रण सर्जन के पास ही रहता है।
पिम्स में रोबोटिक सर्जरी नकद भुगतान, बीमा और टीपीए के माध्यम से उपलब्ध है। अपॉइंटमेंट और जानकारी के लिए 7766807766 पर संपर्क करें या https://pimscityhospital.com/ पर जाएं।
पिम्स मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मीरा नगर, उदयपुर एक मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल है, जो विभिन्न विशेषज्ञताओं में व्यापक चिकित्सा एवं शल्य सेवाएं प्रदान करता है तथा चिकित्सा और पैरामेडिकल पेशेवरों के प्रशिक्षण में संलग्न है।
