मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

जम्मू मंडल में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान

मुख्य बिंदु
  • यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के नेतृत्व में शुक्रवार को औचक टिकट चेकिंग अभियान ट्रेन संख्या 26404 में चलाया गया।
  • जिसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नकेल कसना था।
  • जिसमें जांच के दौरान 51 यात्री बिना टिकट अथवा बिना आरक्षण के यात्रा करते पाए गए, जिनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए 40,650 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
  • इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू मंडल का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि यात्रियों को अनुशासित और वैध यात्रा के लिए प्रेरित करना है।
  • गर्मियों और यात्रा सीजन में बिना टिकट यात्रा से न केवल रेलवे को राजस्व हानि होती है, बल्कि वास्तविक यात्रियों को सीट भी नहीं मिल पाती।
  • सभी यात्रियों से अपील की वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।
WAf𝕏TGin🖨
जम्मू मंडल में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान

जम्मू। यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के नेतृत्व में शुक्रवार को औचक टिकट चेकिंग अभियान ट्रेन संख्या 26404 में चलाया गया।

जिसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नकेल कसना था। जिसमें जांच के दौरान 51 यात्री बिना टिकट अथवा बिना आरक्षण के यात्रा करते पाए गए, जिनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए 40,650 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू मंडल का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि यात्रियों को अनुशासित और वैध यात्रा के लिए प्रेरित करना है।

गर्मियों और यात्रा सीजन में बिना टिकट यात्रा से न केवल रेलवे को राजस्व हानि होती है, बल्कि वास्तविक यात्रियों को सीट भी नहीं मिल पाती। सभी यात्रियों से अपील की वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।

यात्रियों की सुविधा और राजस्व सुरक्षा के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि अपनी यात्रा से पूर्व काउंटर, आईआरसीटीसी वेबसाइट या यूटीएस ऐप या रेलवन ऐप के माध्यम से वैद्य टिकट लेकर यात्रा करें। यदि यात्रा के दौरान किसी कारणवश गंतव्य स्टेशन आगे यात्रा करनी है, तो टीटीई से पूर्व अनुमति लेकर यात्रा विस्तार कराएं ताकि आवश्यक जुर्माने से बचा जा सके।

यात्रियों से अनुरोध हैं कि रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों का अपनी यात्रा के दौरान पालन करें तथा जम्मू मंडल को स्वच्छ, सुरक्षित व अनुशासित रेल यात्रा बनाने में सहयोग दें।