मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा

वंदे भारत 16 जून से नए मार्ग से रवाना बटाला-गुरदासपुर मार्ग से 40 मिनट की बचत

मुख्य बिंदु
  • यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 26406/26405 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह द्वारा अमृतसर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
  • इसके उपरांत ट्रेन बटाला और गुरदासपुर होते हुए नए मार्ग पर सफलतापूर्वक संचालित हुई।
  • जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि नए मार्ग से ट्रेन अब जालंधर सिटी के स्थान पर बटाला व गुरदासपुर होकर चलेगी।
  • इससे यात्रा समय में लगभग 40 मिनट की बचत होगी और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • समय-सारणी पर बात करें, तो ट्रेन संख्या 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर, यह ट्रेन सुबह 06.
  • 40 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से चलेगी और दोपहर में 12.
WAf𝕏TGin🖨
श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा

जम्मू। यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 26406/26405 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह द्वारा अमृतसर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत ट्रेन बटाला और गुरदासपुर होते हुए नए मार्ग पर सफलतापूर्वक संचालित हुई।

जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि नए मार्ग से ट्रेन अब जालंधर सिटी के स्थान पर बटाला व गुरदासपुर होकर चलेगी।

इससे यात्रा समय में लगभग 40 मिनट की बचत होगी और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

समय-सारणी पर बात करें, तो ट्रेन संख्या 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर, यह ट्रेन सुबह 06.40 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से चलेगी और दोपहर में 12.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, ट्रेन अमृतसर से 16.25 पर रवाना होकर, रात में 22 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी।

इस ट्रेन के मार्ग परिवर्तित होने से स्थानीय लोगों को लाभ होगा समय की बचत जिसमें होगी। नए मार्ग से कटरा-अमृतसर की यात्रा अब लगभग 40 मिनट तेज हो गई है।

नई कनेक्टिविटी के तहत बटाला, गुरदासपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब वंदे भारत की सीधी सुविधा मिलेगी। स्थानीय क्षेत्र से माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए तेज कनेक्टिविटी, जिससे स्थानीय पर्यटन और व्यापार को लाभ।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता है।

ट्रेन संख्या 26406/26405 को बटाला-गुरदासपुर मार्ग से संचालित करने से पंजाब के सीमावर्ती जिलों के यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

यह ‘‘विकसित भारत’’ और ‘‘सुगम यात्रा’’ के संकल्प की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे इस नई सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।