मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

विधान सभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय प्रौ‌द्योगिकी दिवस पर दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं

जी एन भट्ट 

जी एन भट्ट

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय प्रौ‌द्योगिकी दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
  • उन्होंने कहा कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर वैश्विक पटल पर अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दिया था।
  • एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में विकसित अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण भी हुआ था।
  • इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ यह दिवस राष्ट्र की ऐतिहासिक तकनीकी उपलब्धि का कीर्तिगान करता है और 11 मई को राष्ट्रीय प्रौ‌द्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
  • *राजस्थान विधान सभा में भी कार्यप्रणाली को बनाया जा रहा है डिजिटल* स्पीकर देवनानी ने कहा कि प्रौ‌द्योगिकी आज के युग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
  • यह न केवल आर्थिक विकास का आधार है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल एवं जनसुलभ बनाने का माध्यम भी है।
WAf𝕏TGin🖨
विधान सभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय प्रौ‌द्योगिकी दिवस पर दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं

जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय प्रौ‌द्योगिकी दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर वैश्विक पटल पर अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दिया था। इसी दिन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में विकसित अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण भी हुआ था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ यह दिवस राष्ट्र की ऐतिहासिक तकनीकी उपलब्धि का कीर्तिगान करता है और 11 मई को राष्ट्रीय प्रौ‌द्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

 *राजस्थान विधान सभा में भी कार्यप्रणाली को बनाया जा रहा है डिजिटल*

स्पीकर देवनानी ने कहा कि प्रौ‌द्योगिकी आज के युग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यह न केवल आर्थिक विकास का आधार है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल एवं जनसुलभ बनाने का माध्यम भी है। राजस्थान विधानसभा डिजिटल युग के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

स्पीकर देवनानी ने युवाओं, वैज्ञानिकों, स्टार्टअप उद्यमियों और प्रौ‌द्योगिकी क्षेत्र से जुड़े सभी नागरिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राजस्थान को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में प्रौ‌द्योगिकी की भूमिका सर्वोपरि है। प्रदेश सरकार के डिजिटल राजस्थान विजन को और मजबूत करते हुए हमें नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे हमारे युवा न केवल नौकरी पाने वाले बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें।