मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर हुई महत्वपूर्ण महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियां

महाराजा सूरजमल संगठन महिला विंग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

मुख्य बिंदु
  • अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर सोमवार को महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (महिला विंग) की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई।
  • संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.
  • चौधरी, संगठन अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता फौजदार और राजस्थान महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती बबीता कासनियां के आदेशानुसार और उनकी सहमति से जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने जिला महासचिव पर श्रीमती शिक्षा मील, जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती मंजू चौधरी, जिला सचिव पद पर श्रीमती रेखा भांभू और श्रीमती सुनीता, जिला महामंत्री पद पर मंजू कूकना को मनोनीत किया है।
  • श्रीमती सुनीता भादू को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है।
  • जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की नवमनोनित सभी महिला पदाधिकारी संगठन में नई ऊर्जा, मजबूती और गतिशीलता लाएगी।
WAf𝕏TGin🖨
अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर हुई महत्वपूर्ण महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियां

हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर सोमवार को महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (महिला विंग) की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी, संगठन अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता फौजदार और राजस्थान महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती बबीता कासनियां के आदेशानुसार और उनकी सहमति से जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने जिला महासचिव पर श्रीमती शिक्षा मील, जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती मंजू चौधरी, जिला सचिव पद पर श्रीमती रेखा भांभू और श्रीमती सुनीता, जिला महामंत्री पद पर मंजू कूकना को मनोनीत किया है।

श्रीमती सुनीता भादू को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया है। जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की नवमनोनित सभी महिला पदाधिकारी संगठन में नई ऊर्जा, मजबूती और गतिशीलता लाएगी।

आप अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।

प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती बबीता कासनियां ने कहा की संगठन का उद्देश्य महाराजा सूरजमल के विचार, सिद्धांत और उनके अदम्य साहस, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता और कुशल शासन को जन-जन तक पहुंचाना है।

उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों और प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार और नियुक्तियों का कार्य त्वरित गति से चल रहा है।