मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में अर्जित किया सर्वश्रेष्ठ परिचालन अनुपात

मुख्य बिंदु
  • उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अपने आय और व्यय में भी संतुलन बनाए रखने में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 में उत्तर पश्चिम रेलवे का परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियों) भी 99.
  • 56 प्रतिशत रहा जो उत्तर पश्चिम रेलवे की एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
  • पिछले वर्ष इस अवधि में परिचालन अनुपात 106.
  • रेलवे बोर्ड द्वारा इस वर्ष के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे परिचालन अनुपात के लिए 102.
  • 36 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
WAf𝕏TGin✉🖨
उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में अर्जित किया सर्वश्रेष्ठ परिचालन अनुपात

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अपने आय और व्यय में भी संतुलन बनाए रखने में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 में उत्तर पश्चिम रेलवे का परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियों) भी 99.56 प्रतिशत रहा जो उत्तर पश्चिम रेलवे की एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

पिछले वर्ष इस अवधि में परिचालन अनुपात 106.51 प्रतिशत था। रेलवे बोर्ड द्वारा इस वर्ष के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे परिचालन अनुपात के लिए 102.36 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के कुशल दिशानिर्देश में उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर यह सफलता हासिल की है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री अमिताभ के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर कर रहा है।