मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राजस्थान दिवस पर प्रदेशवासियों को मिलेगी विशेष सौगात

*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा नवीन बसों को दिखाएंगे हरी झंडी* *रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 207 नई बसें, आमजन के लिए अधिक सुगम एवं आधुनिक होगी यातायात सुविधा*

WAf𝕏TGin🖨

जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधाओं की विशेष सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरुवार (19 मार्च) को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल पर राज्य पथ परिवहन निगम की नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसों, 79 स्टारलाइन बसों तथा 28 एसी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इन बसों के शामिल होने से राजस्थान रोडवेज के बेड़े में कुल 207 नई बसों की वृद्धि होगी।

उल्लेखनीय है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधा का निरंतर विस्तार हो रहा है। इन नवीन बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के और सुदृढ़ होने के साथ ही आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी।