मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा बैठक का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • जयपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय जयपुर में बुधवार को लंबित न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी द्वारा लंबित प्रकरणो की संख्या अधिक होने पर चिंता व्यक्त करते हुऐ इनमें कमी लाये जाने पर जोर दिया।
  • श्री माहेश्वरी ने लंबित अवमानना एवं अनुपालना प्रकरणो की संख्या में कमी होने पर संतोष व्यक्त करते हुए लंबित सभी प्रकरणो का निस्तारण एक तय सीमा में किये जाने हेतु निर्देश दिये।
  • इसके अतिरिक्त इनके द्वारा न्यायिक प्रकरणों का डेटा बेस निरन्तर अपडेट करने पर बल दिया ताकि समय-समय पर न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा प्रभावी रूप से की जा सके।
  • बैठक में उप महाप्रबंधक (विधि) प्रतुल सारोलिया द्वारा सभी मंडलो, युनिटो के लंबित अनुपालन, अवमानना प्रकरणो की समीक्षा की तथा इनका निस्तारण समय पर किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये।
WAf𝕏TGin✉🖨
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा बैठक का आयोजन

जयपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय जयपुर में बुधवार को लंबित न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी द्वारा लंबित प्रकरणो की संख्या अधिक होने पर चिंता व्यक्त करते हुऐ इनमें कमी लाये जाने पर जोर दिया।

श्री माहेश्वरी ने लंबित अवमानना एवं अनुपालना प्रकरणो की संख्या में कमी होने पर संतोष व्यक्त करते हुए लंबित सभी प्रकरणो का निस्तारण एक तय सीमा में किये जाने हेतु निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा न्यायिक प्रकरणों का डेटा बेस निरन्तर अपडेट करने पर बल दिया ताकि समय-समय पर न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा प्रभावी रूप से की जा सके।

बैठक में उप महाप्रबंधक (विधि) प्रतुल सारोलिया द्वारा सभी मंडलो, युनिटो के लंबित अनुपालन, अवमानना प्रकरणो की समीक्षा की तथा इनका निस्तारण समय पर किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये।