मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयास चल रहे है, सराय रोहिल्ला ट्रेन में कोच बढ़ेंगे : नरसिंह

मुख्य बिंदु
  • उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री नरसिंह का कहना है कि रेलवे की ओर से अपने यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।
  • वर्तमान में रेलवे की ओर से चलाई गई वंदे भारत, अमृत भारत जैसी-ट्रेन आने से सफ़र की फिलिंग पूरी तरह से बदल गई है।
  • आने वाले दिनों में वंदे भारत का स्लीपर वर्जन यात्रियों को यात्रा की नई फिलिंग देगी।
  • श्री नरसिंह रविवार को रेल कर्मियों के प्रशिक्षण संस्थान जेडआरटीआई चंदौसी के निरीक्षण के अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे।
  • मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि उन सभी जगह रेलवे की कनेक्टिविटी हो जहां लघु उद्योगों को बढ़ावा मिल सके, निर्माता का कच्चा व तैयार माल रेलवे के किफायती किराए में एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंच सके।
  • उन्होंने संभल के लिए ज्यादा रेल कनेक्टिविटी का आश्वासन दिया।
WAf𝕏TGin🖨
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयास चल रहे है, सराय रोहिल्ला ट्रेन में कोच बढ़ेंगे : नरसिंह

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री नरसिंह का कहना है कि रेलवे की ओर से अपने यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।

वर्तमान में रेलवे की ओर से चलाई गई वंदे भारत, अमृत भारत जैसी-ट्रेन आने से सफ़र की फिलिंग पूरी तरह से बदल गई है। आने वाले दिनों में वंदे भारत का स्लीपर वर्जन यात्रियों को यात्रा की नई फिलिंग देगी।

श्री नरसिंह रविवार को रेल कर्मियों के प्रशिक्षण संस्थान जेडआरटीआई चंदौसी के निरीक्षण के अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे।

मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि उन सभी जगह रेलवे की कनेक्टिविटी हो जहां लघु उद्योगों को बढ़ावा मिल सके, निर्माता का कच्चा व तैयार माल रेलवे के किफायती किराए में एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंच सके।

उन्होंने संभल के लिए ज्यादा रेल कनेक्टिविटी का आश्वासन दिया। भारतीय रेलवे लगातार आधुनिकता की ओर बढ़ रही है।

रेल कर्मियों के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों को संस्थान में मेडिटेशन प्रशिक्षण भी दिलवाया जाता है जिससे वो मानसिक व शारीरिक तौर पर तरोताजा रह सके।

रेल कर्मियों की ट्रेनिंग को लेकर किए गए सवाल के जवाब में संस्थान के प्राचार्य रहे पीसीसीएम ने कहा कि रेलवे की ओर से कर्मचारियों को आधुनिकता को देखते हुए वैसे ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

बॉक्स श्रीगंगानगर से दिल्ली सराय रोहिल्ला और बीकानेर को जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 12455/12456 में यात्रियों की सुविधा के लिए कोच बढ़ाने की जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा की मांग पर उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री नरसिंह ने कहा कि इसकी जांच करवा जल्द कोच बढ़वा दिए जाएंगे।