मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

रेलवे पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जागरूकता शिविर 15 नवंबर को

रेलवे पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जागरूकता शिविर 15 नवंबर को ट्रेड यूनियनो के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बनाया आउटरीच प्लान

WAf𝕏TGin🖨
रेलवे पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जागरूकता शिविर 15 नवंबर को

जयपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे ने महा प्रबंधक श्री अमिताभ के दिशा-निर्देशन में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 की शुरुआत की गई है।

जिसके अंतर्गत 15 नवंबर 2025 को उत्तर पश्चिम रेलवे के 70 स्टेशन जिनमें अजमेर मंडल के अजमेर, किशनगढ,़ नसीराबाद, ब्यावर रिवाइज करके मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को अपने जीवन प्रमाण पत्र घर बैठे डिजिटल माध्यम से जमा करने को प्रोत्साहित कर सुविधाजनक और सहज तरीका प्रदान करना है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि 01 से 30 नवंबर 2025 तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान के कार्यान्वयन के तीव्रता लाने के लिए 15 नवंबर 2025 को उत्तर पश्चिम रेलवे के 70 स्थानों पर मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।