मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

नई दिल्ली में को-ऑप- 2025 का आयोजन

युवाओं को सहकारिता क्षेत्र से जोड़ना समय की मांग

मुख्य बिंदु
  • मंत्री, राजस्थान सरकार, श्री गौतम कुमार दक नई दिल्ली ।
  • नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को 'अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष -2025' के उपलक्ष में शहरी सहकारी बैंकों एवं ऋण समितियां के सशक्तिकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ‘को-ऑप कुंभ 2025’ शुरू हुआ।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया।
  • कार्यक्रम में देश-विदेश के सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और युवा उद्यमी शामिल हुए।
  • इस अवसर पर श्री अमित शाह ने कहा कि सहकारी बैंक और संस्थाएं अब ग्रामीण ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
  • उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों तक सहकारिता आंदोलन को पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों से मिलकर निरंतर कार्य कर रही है, उम्मीद है कि सहकारिता क्षेत्र जल्द ही शहरों में भी मजबूती के साथ आगे बढ़कर युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
नई दिल्ली में को-ऑप- 2025 का आयोजन

मंत्री, राजस्थान सरकार, श्री गौतम कुमार दक नई दिल्ली । नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को 'अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष -2025' के उपलक्ष में शहरी सहकारी बैंकों एवं ऋण समितियां के सशक्तिकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ‘को-ऑप कुंभ 2025’ शुरू हुआ।

इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया। कार्यक्रम में देश-विदेश के सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और युवा उद्यमी शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री अमित शाह ने कहा कि सहकारी बैंक और संस्थाएं अब ग्रामीण ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों तक सहकारिता आंदोलन को पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों से मिलकर निरंतर कार्य कर रही है, उम्मीद है कि सहकारिता क्षेत्र जल्द ही शहरों में भी मजबूती के साथ आगे बढ़कर युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

उद्घाटन सत्र के दौरान राजस्थान के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि युवाओं को सहकारिता से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि देश के आर्थिक ढांचे में सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो सके। श्री दक ने कहा कि राजस्थान में सहकारिता आंदोलन काफी मजबूत रहा है इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है कि किस तरह इस आंदोलन को गांवों के साथ-साथ शहरों तक मजबूती से पहुंचाया जाए ताकि सबको इसका फायदा मिल सके।

राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि की जिन शहरों की आबादी दो लाख से अधिक है, वहां नए अर्बन कोऑपरेटिव बैंक स्थापित किए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और सामुदायिक आर्थिक ढांचा मजबूत होगा।