मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

अन्नाद्रमुक का भाजपा से समझौता

तमिलनाडु में सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत के बाद सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सहयोगी भाजपा को

WAf𝕏TGin✉🖨
अन्नाद्रमुक का भाजपा से समझौता

चेन्नई। तमिलनाडु में सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत के बाद सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सहयोगी भाजपा को 20 सीटें और कन्याकुमारी लोकसभा सीट आवंटित किया है।

अन्नाद्रमुक ने चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा के साथ देर रात चुनावी समझौते को अंतिम रूप दिया।

अन्नाद्रमुक ने एक विज्ञप्ति में भाजपा के उम्मीदवारों का चुनाव में पूर्ण समर्थन का संकल्प जताया।

इस संबंध में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि और प्रदेश इकाई के प्रमुख एल मुरुगन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।