मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

ट्रू होप फाउंडेशन ने आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फण्ड में दिए ₹50 लाख

Jaipur : नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित नेपाली मूल के भारतीय सेना के जवानों एवं उनके परिवारों के सहयोग के लिए भारतीय सेना की ओर से सप्त शक्ति कमान ने ट्रू होप फाउंडेशन द्वारा आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फण्ड में ₹50

WAf𝕏TGin🖨
ट्रू  होप  फाउंडेशन  ने आर्मी  सेंट्रल  वेलफेयर  फण्ड  में दिए ₹50 लाख

Jaipur : नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित नेपाली मूल के भारतीय सेना के जवानों एवं उनके परिवारों के सहयोग के लिए भारतीय सेना की ओर से सप्त शक्ति कमान ने ट्रू होप फाउंडेशन द्वारा आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फण्ड में ₹50 लाख के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

यह योगदान प्रभावित सेवारत सैनिक, भूतपूर्व तथा उनके नेपाली मूल के आश्रितों, जिन्होंने भारतीय सेना में सेवा प्रदान की है उनको अनुग्रह-स्वरूप सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाएगा। यह पहल संकट की घड़ी में अपने कार्मिक एवं उनके परिवारों के कल्याण के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है।

ट्रू होप फाउंडेशन आपदा राहत, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, दिव्यांग सहायता, पशु कल्याण एवं मानवीय सहायता के क्षेत्र में मानवीय कार्यों के लिए सक्रिय रही है। फाउंडेशन द्वारा एनजीओ , अस्पताल, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक संगठन के साथ मिलकर जरूरतमंद समुदायों तक समय पर सहायता पहुँचाने का कार्य किया जाता है।

भारतीय सेना ट्रू होप फाउंडेशन और उसके सहयोगियों के इस सराहनीय सहयोग की सराहना करती है। ऐसे सहयोग के प्रयास भारतीय सेना और नागरिक समाज के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देते हैं तथा भारत और नेपाल की गहरी मित्रता को दर्शाते हैं।