मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

महाराजा अग्रसेन जयंती पर विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा

3 अक्टूबर की रात एसडी बिहानी कॉलेज प्रांगण में देश के नामी कवि जमाएंगे रंग, 11 अक्टूबर को होगा माल्यार्पण

WAf𝕏TGin✉🖨
महाराजा अग्रसेन जयंती पर विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा

श्रीगंगानगर । महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी अग्रवाल सभा की ओर से राष्ट्रीय विराट कवि सम्मेलन भव्य आयोजन होगा।

अग्रवाल महासभा के महासचिव नरेश बड़ोपलिया, उपाध्यक्ष नागर मित्तल, अंकित जैन, रमेश गर्ग और सुशील सिंगला ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कवि सम्मेलन की तैयारी जोरो पर हैं। कवि सम्मेलन 3 अक्टूबर की रात एसडी बिहानी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।सभा ने इस बार देश के अलग-अलग हिस्सों से नामी कवियों को आमंत्रित किया है,जिनमें वीर रस के प्रख्यात कवि देवव्रत वाजपेई (लखनऊ),हास्य रस के चर्चित कवि दिनेश दिग्गज (उज्जैन), श्रृंगार रस की चर्चित कवयित्री मनु वैशाली (नई दिल्ली), हास्य रस के कवि जगबीर राठी (रोहतक), हास्य पैरोडियों के बादशाह आदित्य जैन (कोटा), हास्य रस के प्रमुख कवि कुलदीप रंगीला (देवास) और देश भर में चर्चित 10 वर्षीय कवयित्री आहुति शुक्ला (बस्ती, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

विशेष रूप से 10 वर्षीय आहुति शुक्ला की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। छोटी उम्र में ही आध्यात्मिक और देशभक्ति कविताओं से चर्चा में आई यह बाल कवयित्री पहले भी महाकुंभ और अन्य राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।

कवि सम्मेलन के बाद 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। उस दिन सुबह ठीक 9 बजे अग्रसेननगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए संयोजक ओमप्रकाश गर्ग बनाए गए हैं।