मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

आईआईआरएफ-2026 रैंकिंग में MPUAT, उदयपुर  ने  राष्ट्रीय स्तर पर 25वां एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया: डॉ. प्रताप सिंह

मुख्य बिंदु
  • हाल ही में आईआईआरएफ (International Institutional Ranking Framework-IIRF) 2026 द्वारा देश के विभिन्न केंद्रीय, राज्य, निजी एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों की भी रैंकिंग जारी की गई है।
  • कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में संस्थानों का मूल्यांकन उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान उपलब्धियों, नवाचार, विस्तार गतिविधियों तथा रोजगारपरकता के आधार पर किया जाता है।
  • आईआईआरएफ-2026 रैंकिंग में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने देश के कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों में 25वां स्थान प्राप्त कर राजस्थान में सर्वोच्च (प्रथम) स्थान प्राप्त किया है।
  • इसके बाद राजस्थान के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU), जोबनेर ने 32 वें स्थान, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर 38वें स्थान, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर 47वें स्थान तथा कृषि विश्वविद्यालय, कोटा 49वें स्थान पर रहे।
WAf𝕏TGin🖨
आईआईआरएफ-2026 रैंकिंग में MPUAT, उदयपुर  ने  राष्ट्रीय स्तर पर 25वां एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया: डॉ. प्रताप सिंह

उदयपुर। हाल ही में आईआईआरएफ (International Institutional Ranking Framework-IIRF) 2026 द्वारा देश के विभिन्न केंद्रीय, राज्य, निजी एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों की भी रैंकिंग जारी की गई है। कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में संस्थानों का मूल्यांकन उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान उपलब्धियों, नवाचार, विस्तार गतिविधियों तथा रोजगारपरकता के आधार पर किया जाता है।

आईआईआरएफ-2026 रैंकिंग में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने देश के कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों में 25वां स्थान प्राप्त कर राजस्थान में सर्वोच्च (प्रथम) स्थान प्राप्त किया है।

इसके बाद राजस्थान के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU), जोबनेर ने 32 वें स्थान, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर 38वें स्थान, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर 47वें स्थान तथा कृषि विश्वविद्यालय, कोटा 49वें स्थान पर रहे।

राष्ट्रीय रैंकिंग में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान को पुनः स्थापित किया है।

विश्वविद्यालय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि आईआईआरएफ-2026 रैंकिंग में राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव एवं संतोष का विषय है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने समर्पण, परिश्रम और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।

उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान उपलब्धियों तथा कृषक समुदाय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करती है।

डॉ. सिंह ने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय परिवार के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं, विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों तथा कृषक समुदाय को देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।