मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 68वीं प्रबंध मंडल बैठक सम्पन्न

अनुसंधान एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय स्वीकृत

मुख्य बिंदु
  • महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में प्रबंध मंडल की 68वीं बैठक कुलगुरू डॉ.
  • प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रमुख निर्णय लिए गये।
  • सर्वप्रथम कुलसचिव श्री अशोक कुमार द्वारा पिछली बैठकों के मिनिट्स एवं कार्यवाही विवरण अनुमोदित करवाने हेतु सदन के समक्ष प्रस्तुत किये ।
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के चारा एवं सोयाबीन पर अनुसंधान हेतु दो स्वेच्छिक केन्द्र स्वीकृत किये गये जिसका अनुमोदन बैठक में किया गया।
  • बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा वर्षभर में जारी आदेशों पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
  • बैठक में शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।
WAf𝕏TGin✉🖨
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 68वीं प्रबंध मंडल बैठक सम्पन्न

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में प्रबंध मंडल की 68वीं बैठक कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रमुख निर्णय लिए गये।

सर्वप्रथम कुलसचिव श्री अशोक कुमार द्वारा पिछली बैठकों के मिनिट्स एवं कार्यवाही विवरण अनुमोदित करवाने हेतु सदन के समक्ष प्रस्तुत किये ।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के चारा एवं सोयाबीन पर अनुसंधान हेतु दो स्वेच्छिक केन्द्र स्वीकृत किये गये जिसका अनुमोदन बैठक में किया गया।

बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा वर्षभर में जारी आदेशों पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।

उक्त बैठक में गत 15 जून को आयोजित की गई शैक्षणिक परिषद के बैठक विवरण को अनुमोदित किया गया जिसमें छात्रों की फीस में वृद्धि नहीं करने एवं मानव संसाधन एवं विकास निदेशालय की स्थापना करने जैसे प्रमुख निर्णय सम्मिलित थे।

इस बैठक में 32वीं एवं 33वीं वित्तीय समिति की बैठक के विवरण को अनुमोदित किया गया जिसमें एफडी संचालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल थे।

विश्वविद्यालय में संचालित स्वपोषित परियोजनाओं में कार्यरत एसआरएफ एवं आरए के मानदेय आईसीएआर के अनुरूप देने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में बोर्ड सदस्य श्री सी.आर. देवासी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, उदयपुर, इंजि. सुहास मनोहर, डॉ.. कविता जोशी, डॉ. आर.एल सोनी, सुश्री दर्शना गुप्ता, वित्त नियंत्रक, निशा व्यास, भू-सम्पति अधिकारी उपस्थित रहें एवं बोर्ड के अन्य सदस्यों में डॉ. सुरेन्द्र कोठारी, डॉ. लोकेश गुप्ता, एवं श्री नरेन्द्र सिंह, शासन उपसचिव,कृषि बैठक में वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुये।