मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MLSU

मन्नत वाले राजा बप्पा के स्वागत की तैयारियंा जोरों पर

परेल मुबंई से सीधे उदयपुर पंहुचेंगे बप्पा

मुख्य बिंदु
  • न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष की भंाती इस वर्ष भी लालबाग परेल वर्कशॉप मुंबई महाराष्ट्र से उदयपुर मन्नत वाले राजा का 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर आगमन होगा।
  • जिनके स्वागत की तैयारियंा जोरों पर है।
  • मंडल संचालक विशाल जैन ने बताया कि हर साल एक नये स्वरूप और अलौकिक रूप में बप्पा की प्रतिमा लाई जाती है।
  • लगातार 22 वें वर्ष भी मंडल की और से बप्पा की 15 फीट की एक भव्य व विशाल प्रतिमा लखारा चौक-मार्शल चौराहा मार्ग पर विराजमान की जाएगी।
  • उन्होंने बताया कि इस बार उदयपुर के इतिहास में सबसे महंगे गणपति और एक ऐतिहासिक प्रतिमा होगी।
  • यह देश के एक मात्र गणपति होंगे जिन्हें मुंबई से उदयपुर तक 2.
WAf𝕏TGin🖨

न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष की भंाती इस वर्ष भी लालबाग परेल वर्कशॉप मुंबई महाराष्ट्र से उदयपुर मन्नत वाले राजा का 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर आगमन होगा। जिनके स्वागत की तैयारियंा जोरों पर है।

मंडल संचालक विशाल जैन ने बताया कि हर साल एक नये स्वरूप और अलौकिक रूप में बप्पा की प्रतिमा लाई जाती है। लगातार 22 वें वर्ष भी मंडल की और से बप्पा की 15 फीट की एक भव्य व विशाल प्रतिमा लखारा चौक-मार्शल चौराहा मार्ग पर विराजमान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार उदयपुर के इतिहास में सबसे महंगे गणपति और एक ऐतिहासिक प्रतिमा होगी। यह देश के एक मात्र गणपति होंगे जिन्हें मुंबई से उदयपुर तक 2.65 लाख रूपयें में लाया जायेगा।

इनके लिये आयोजन स्थल पर 800 मीटर के भव्य पंडाल दायरे में दरबार सजाया जाएगा, जो उदयपुर का सबसे भव्य पंडाल कहलाता है। उन्होंने बताया कि इस बार सूरजपोल से होकर अस्थल मंदिर, जीनीरेत, धानमंडी, लखारा चौक, तेल बाजार गली तक सीमित रहेगा।

10 दिनों में बप्पा को अलग अलग आभूषण और श्रृंगार धराया जाएगा, साथ ही बप्पा को अलग अलग व्यंजन का भोग लगाया जाएगा।