मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
MLSU NEWS

मानस - मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन का गठन, 11 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर,मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने हेतु "मानस" (MLSU Alumni Network & Academic Society) का विधिवत गठन किया गया है।इस की घोषणा शुक्रवार को पत्रका

WAf𝕏TGin✉🖨
मानस - मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन का गठन, 11 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर,मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने हेतु "मानस" (MLSU Alumni Network & Academic Society) का विधिवत गठन किया गया है।इस की घोषणा शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन में कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा, गुरप्रीत सिंह सोनी, रमन कुमार सूद और प्रो अनिल कोठारी ने की ।

एसोसिएशन के सुचारू संचालन हेतु 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमे- 1. मुख्य संरक्षक (पदेन) - प्रो. कैलाश डागा, माननीय कुलगुरु, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय 2. अध्यक्ष - श्री गुरप्रीत सिंह सोनी 3. उपाध्यक्ष - श्री राहुल अग्रवाल 4. सचिव - श्री रमन कुमार सूद 5. कोषाध्यक्ष - श्री अनिल कोठारी कार्यकारिणी सदस्य : 6. प्रो. शिवानी स्वर्णकार 7. प्रो. मनीष श्रीमाली 8. श्री वसीम खान 9. श्री दीपक बिलोची 10. श्री जयमल सिंह राठौड़ 11. श्री नारायण लाल सालवी नियमावली के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलगुरु पदेन मुख्य संरक्षक रहेंगे तथा सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं अन्य विश्वविद्यालयों के उदयपुर में निवास करने वाले समस्त पूर्व कुलगुरु संरक्षक मंडल में शामिल होंगे।

सदस्यता - एम.बी. साइंस कॉलेज से लेकर उदयपुर यूनिवर्सिटी, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नाम व स्वरूप तक, विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रहे सभी कॉलेजों के पूर्व छात्र-छात्राएं इसके सदस्य बन सकेंगे।

पूर्व में स्थापित Alumni संगठन भी अपने चयनित प्रतिनिधि के माध्यम से सदस्य बन सकेंगे। इसके अतिरिक्त जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं प्रतिष्ठित जनों को भी मानद सदस्य के रूप में जोड़ा जा सकेगा, परन्तु उन्हें वोटिंग अधिकार नहीं होगा।

सदस्यता शुल्क - स्थाई सदस्यता रु. 21,000/- एवं साधारण सदस्यता रु. 2,100/- (10 वर्ष हेतु) रखा गया है।

मानस के सचिव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 जुलाई से 12 जुलाई तक क्रमशः मानस और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानस का बैंक खाता खुल चुका है और सदस्यता फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मानस की साइट को सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के वेबसाइट से एक्सेस किया जा सकेगा।

मानस की संपूर्ण कार्यकारिणी ने सभी पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में मानस की सदस्यता ग्रहण करने का अनुरोध किया है। इसके लिए गूगल फॉर्म बनाया गया है जिसके माध्यम से आवेदक सदस्यता शुल्क चुका कर सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

मानस ने अपनी बैठक में यह भी निश्चित किया कि दुर्गा नर्सरी रोड स्थित विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस के नवीकरण में 51000 रू. का सहयोग किया जाएगा तथा भविष्य में भी सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के शैक्षणिक व आर्थिक उन्नयन, व्यक्तित्व विकास, शिक्षा उपरांत रोजगार, स्वावलम्बन तथा विभिन्न प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

तीन दिवसीय Alumni Meet- कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि आगामी 23, 24, 25 दिसंबर को वृहद Alumni Meet आयोजित होगी जिसमें वर्ष 2001 बैच की रजत जयंती (Silver Jubilee), वर्ष 1976 बैच की स्वर्ण जयंती (Golden Jubilee), 1975 तक के समस्त पासआउट छात्रों का महा-सम्मेलन आयोजित होगा।

इस अवसर पर एक भव्य स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा जिसमें पूर्व छात्रों के विशिष्ट अनुभव, उपलब्धियां एवं शुभकामना संदेश प्रकाशित किए जाएंगे।

कार्यकारिणी ने पूर्व विद्यार्थियों को अपने कॉलेज जीवन की स्वर्णिम स्मृतियों को पुनर्जीवित करने के लिए अपने सहपाठियों सहित आगामी दिसंबर माह में आयोजित की जाने वाली Alumni Meet में सपरिवार भाग लेने का आह्वान किया है।

पूर्व छात्र, मानस के पदाधिकारियों से सदस्यता एवं एलुमनाई मीट के पंजीकरण हेतु संपर्क कर सकते हैं। मानस का ईमेल एड्रेस [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है।