मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

सिमलिया में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मोदी-हीरालाल नागर का पुतला दहन; युवाओं, किसानों और आमजन के मुद्दों पर गरजे कार्यकर्ता

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • विधानसभा सांगोद क्षेत्र में युवा, किसान और आमजन के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया के नेतृत्व में कस्बे में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
  • प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।
  • कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
  • साथ ही स्मार्ट मीटर की मनमानी, खाद की कालाबाज़ारी, लगातार बिजली कटौती तथा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।
  • प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने लगे, किसानों को परेशान करे और आमजन की समस्याओं से मुंह मोड़ ले, तब लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना जनता का अधिकार और सबसे बड़ी ताकत बन जाता है।
WAf𝕏TGin✉🖨
सिमलिया में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मोदी-हीरालाल नागर का पुतला दहन; युवाओं, किसानों और आमजन के मुद्दों पर गरजे कार्यकर्ता

कोटा। विधानसभा सांगोद क्षेत्र में युवा, किसान और आमजन के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया के नेतृत्व में कस्बे में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। साथ ही स्मार्ट मीटर की मनमानी, खाद की कालाबाज़ारी, लगातार बिजली कटौती तथा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने लगे, किसानों को परेशान करे और आमजन की समस्याओं से मुंह मोड़ ले, तब लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना जनता का अधिकार और सबसे बड़ी ताकत बन जाता है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं, किसानों और आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।