मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 बडोडागांव निवासी हरि सिंह के परिवार के लिए ग्रामीण सेवा शिविर लाया जीवन में नया उजियारा

मुख्य बिंदु
  • मिला मकान का असली मालिकाना हक, वर्षों से लमिबत काम हुआ शिविर में कुछ ही घंटों में जैसलमेर ।
  • जिले में संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए जीवन में नई सौगात लेकर आ रहा है एवं कई परिवारों की वर्षों पुरानी मुरादे भी पूरी हो रही है।
  • ग्राम पंचायत बडोडागांव में आयोजित शिविर बडोडागांव निवासी हरि सिंह पुत्र मेहताब सिंह के परिवार के लिए जीवन में नया उजियारा लेकर आया एवं कुछ ही घंटों में उसे मकान का कानूनी हक मिल गया।
  • उल्लेखनीय है कि हरि सिंह जिस मकान में रहता था उसके पास किसी प्रकार का कानूनी दस्तावेज नही होने से उसके मन में हमेशा चिंता रहती थी कि कोई मुझे मकान से बेदखल ना कर दे।
  • बडोडागांव में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ तो हरि सिंह को ज्ञात हुआ कि इस शिविर में उसे पटटा मिल सकता है।
  • हरि सिंह ने तत्काल ही विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर महेश सिंह राठौड के समक्ष अपने आवासीय मकान के लिए पटटा जारी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविर-2026  बडोडागांव निवासी हरि सिंह के परिवार के लिए ग्रामीण सेवा शिविर लाया जीवन में नया उजियारा

मिला मकान का असली मालिकाना हक, वर्षों से लमिबत काम हुआ शिविर में कुछ ही घंटों में जैसलमेर । जिले में संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए जीवन में नई सौगात लेकर आ रहा है एवं कई परिवारों की वर्षों पुरानी मुरादे भी पूरी हो रही है।

ग्राम पंचायत बडोडागांव में आयोजित शिविर बडोडागांव निवासी हरि सिंह पुत्र मेहताब सिंह के परिवार के लिए जीवन में नया उजियारा लेकर आया एवं कुछ ही घंटों में उसे मकान का कानूनी हक मिल गया।

उल्लेखनीय है कि हरि सिंह जिस मकान में रहता था उसके पास किसी प्रकार का कानूनी दस्तावेज नही होने से उसके मन में हमेशा चिंता रहती थी कि कोई मुझे मकान से बेदखल ना कर दे।

बडोडागांव में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ तो हरि सिंह को ज्ञात हुआ कि इस शिविर में उसे पटटा मिल सकता है।

हरि सिंह ने तत्काल ही विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर महेश सिंह राठौड के समक्ष अपने आवासीय मकान के लिए पटटा जारी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

विकास अधिकारी ने संवेदनशील प्रशासन की भूमिका निभाते हुए मौके पर ग्राम विकास अधिकारी को आवश्यक जांच कर पटटा जारी करने के निर्देश दिये।

शिविर में ही सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उसके मकान के लिए दस्तावेज तैयार किए गए एवं शिविर प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र करण सिंह व विकास अधिकारी राठोड ने हरिं सिंह को अपने हाथों से मकान का पटटा प्रदान किया।

हरिं सिंह को जैसे ही मकान का पटटा प्राप्त हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नही रहा। उसने कहा कि आज वर्षों बाद इस संवेदनशील सरकार के बदौलत शिविर में कुछ ही घंटों में उसकी मुराद पूरी हो गई। उसने अपने अंर्तमन से कहा कि यह पटटा मेरे लिए केवल कागज का टुकडा नही है बल्कि मेरे ओैर मेरे परिवार के लिए अपने घर का मालिकाना हक एवं सुरक्षा एंव समान का प्रतीक है। इस प्रकार ग्रामीण सेवा शिविर ऐसे ग्रामीणों के लिए वरदान सिद्व हो रहे है।