मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

परंपरा और तकनीक का संगम, गांव-गांव पहुंच रहा जन-जागरूकता का संदेश

योजनाओं की जानकारी से सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत, आमजन का मिल रहा भरपूर सहयोग

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के उद्देश्य से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा ‘ग्राम रथ अभियान-2026’ जैसलमेर एवं पोकरण विधानसभा क्षेत्रों में जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है।
  • 28 अप्रैल से प्रारंभ हुए इस अभियान को ग्रामीण अंचलों में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है।
  • अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
  • ढोल-थाली की गूंज, पूजा-अर्चना एवं उत्साहपूर्ण वातावरण ने इस अभियान को जन-जन का उत्सव बना दिया है।
  • परंपरागत और आधुनिक माध्यमों का प्रभावी समन्वय ग्राम रथ अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुआयामी स्वरूप है।
WAf𝕏TGin🖨
परंपरा और तकनीक का संगम, गांव-गांव पहुंच रहा जन-जागरूकता का संदेश

जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के उद्देश्य से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा ‘ग्राम रथ अभियान-2026’ जैसलमेर एवं पोकरण विधानसभा क्षेत्रों में जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। 28 अप्रैल से प्रारंभ हुए इस अभियान को ग्रामीण अंचलों में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है।

अभियान के चौथे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। ढोल-थाली की गूंज, पूजा-अर्चना एवं उत्साहपूर्ण वातावरण ने इस अभियान को जन-जन का उत्सव बना दिया है।

परंपरागत और आधुनिक माध्यमों का प्रभावी समन्वय ग्राम रथ अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुआयामी स्वरूप है। एक ओर अत्याधुनिक एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर लोक संस्कृति से जुड़े कला-जत्था एवं लोक कलाकारों के माध्यम से पारंपरिक शैली में जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

यह समन्वित प्रयास ग्रामीणों के लिए जानकारी को न केवल सरल और सहज बना रहा है, बल्कि उसे अधिक प्रभावशाली और आकर्षक भी बना रहा है।

13 विभागों की योजनाओं की एक साथ जानकारी अभियान के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक मंच पर लाकर आमजन को समग्र जानकारी प्रदान की जा रही है। इनमें प्रमुख रूप से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं।

प्रत्येक ग्राम रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है, साथ ही सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव भी एकत्रित किए जा रहे हैं, जिससे शासन-प्रशासन को जमीनी स्तर की आवश्यकताओं को समझने में सहायता मिल रही है।

ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण आयोजन, ग्रामीणो की बढ रही जनसहभागिता अभियान के चौथे दिन ग्राम रथों ने जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति सम की ग्राम पंचायत नेतसी, रामगढ़, राघवा, रायमला एवं तेजपाला तथा पोकरण विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति भणियाणा की ग्राम पंचायत झलोडा भटियान, दांतल, सरदारसिंह की ढाणी, खींवसर एवं भणियाणा में पहुंचकर राज्य सरकार की विगत सवा दो वर्षों की उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यों को आकर्षक वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

विकास की जानकारी से बढ़ रहा विश्वास ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिल रही है, जिससे उनमें जागरूकता के साथ-साथ राज्य सरकार के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है। यह अभियान न केवल सूचना प्रसार का माध्यम है, बल्कि जनसंवाद एवं सहभागिता का सशक्त मंच भी बन रहा है।

अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी दिशा में ग्राम रथ अभियान एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है, जो “सूचना से सशक्तिकरण” के मूल मंत्र को साकार कर रहा है।

ग्राम रथ अभियान-2026 केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी का जीवंत उदाहरण बन चुका है। परंपरा और आधुनिकता के इस संगम से गांव-गांव विकास की नई रोशनी पहुंच रही है।