मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मायभारत युवा मंडल विकास अभियान में गठित युवा मंडलों को वितरित की खेल सामग्री

मुख्य बिंदु
  • युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत जैसलमेर द्वारा जनवरी एवं फरवरी माह में युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके तहत 15 से 29 वर्ष के सक्रिय युवाओं को युवा मंडल बनाने के लिए प्रेरित किया गया था।
  • इस अभियान के अंतर्गत जैसलमेर, फतेहगढ़ एवं अन्य ब्लॉकों में युवा मंडलों का गठन किया गया, साथ ही पुराने एवं असक्रिय युवाओं को पुनः सक्रिय करने के लिए अभियान चलाया गया ।
  • जिला युवा अधिकारी जैसलमेर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत गठित युवा मंडल माय भारत को सशक्त करने के लिए एक समर्थ युवा सशक्त भारत की थीम पर युवा सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करेंगे।
  • इसके साथ ही युवा मंडल अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार की योजनाओं एवं बजट पर प्रचार सामग्री एवं खेल सामग्री का वितरण भी किया गया ।
WAf𝕏TGin✉🖨
मायभारत युवा मंडल विकास अभियान में गठित युवा मंडलों को वितरित की खेल सामग्री

      जैसलमेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत जैसलमेर द्वारा जनवरी एवं फरवरी माह में युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके तहत 15 से 29 वर्ष के सक्रिय युवाओं को युवा मंडल बनाने के लिए प्रेरित किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत जैसलमेर, फतेहगढ़ एवं अन्य ब्लॉकों में युवा मंडलों का गठन किया गया, साथ ही पुराने एवं असक्रिय युवाओं को पुनः सक्रिय करने के लिए अभियान चलाया गया ।

      जिला युवा अधिकारी जैसलमेर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत गठित युवा मंडल माय भारत को सशक्त करने के लिए एक समर्थ युवा सशक्त भारत की थीम पर युवा सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करेंगे। इसके साथ ही युवा मंडल अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार की योजनाओं एवं बजट पर प्रचार सामग्री एवं खेल सामग्री का वितरण भी किया गया ।