मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर बना बुजुर्ग महिला के लिए राहत का माध्यम

एक वर्ष से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर में ही हुई पुनः चालू

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर, राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र पोकरण में “ग्रामीण समस्या समाधान शिविर” का आयोजन 16 दिसम्बर से किया जा रहा है।
  • इसी क्रम में 20 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत सांकड़ा में आयोजित शिविर आमजन के लिए राहत और समाधान का सशक्त मंच साबित हुआ।
  • शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी हनुमानराम के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  • इस अवसर पर सहायक शिविर प्रभारी माधवसिंह एवं सरपंच प्रतिनिधि भोमसिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • शिविर के दौरान श्रीमती माकू कंवर पत्नी दोलतसिंह, निवासी खेतासर, ग्राम पंचायत सांकड़ा द्वारा अपनी वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा पेंशन पिछले काफी समय से अंगूठा सत्यापन नहीं हो पाने के कारण बंद होने की समस्या प्रस्तुत की गई।
  • पेंशन बंद होने से वृद्ध लाभार्थी को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
WAf𝕏TGin✉🖨
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर बना बुजुर्ग महिला के लिए राहत का माध्यम

 

जैसलमेर,  राज्य सरकार के कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र पोकरण में “ग्रामीण समस्या समाधान शिविर” का आयोजन 16 दिसम्बर से किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत सांकड़ा में आयोजित शिविर आमजन के लिए राहत और समाधान का सशक्त मंच साबित हुआ।

शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी हनुमानराम के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक शिविर प्रभारी माधवसिंह एवं सरपंच प्रतिनिधि भोमसिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान श्रीमती माकू कंवर पत्नी दोलतसिंह, निवासी खेतासर, ग्राम पंचायत सांकड़ा द्वारा अपनी वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा पेंशन पिछले काफी समय से अंगूठा सत्यापन नहीं हो पाने के कारण बंद होने की समस्या प्रस्तुत की गई। पेंशन बंद होने से वृद्ध लाभार्थी को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रार्थना पत्र पर शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए लाभार्थी की पात्रता की जांच की गई एवं नियमानुसार सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर शिविर में ही ओटीपी सत्यापन के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन पुनः चालू की गई। साथ ही पीपीओ (PPO) भी मौके पर ही लाभार्थी को प्रदान किया गया, जिससे आगामी एक वर्ष तक नियमित पेंशन प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

पेंशन पुनः चालू होने पर लाभार्थी के चेहरे पर संतोष एवं प्रसन्नता साफ झलक उठी। उन्होंने शिविर व्यवस्था एवं प्रशासन की संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर समाधान से उपस्थित ग्रामीणों में भी सकारात्मक संदेश गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता, सक्रियता एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए इस पहल को अत्यंत लाभकारी बताया तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, जिला एवं उपखण्ड प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर वास्तव में राज्य सरकार को आमजन के द्वार तक ले जाने की एक प्रभावी पहल बनकर उभरा है।