मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष 2 सालः नव उत्थान- नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान

मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का वर्चुअली हुआ प्रसारण,महिलाओं ने देखा उत्साह से

WAf𝕏TGin🖨
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष  2 सालः नव उत्थान- नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान

जैसलमेर में उत्कर्ष जैन भवन में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, मातृशक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार सदैव कृत संकल्पित-विधायक अतिथियों ने मरूमहिमा सीएलएफ फलसूड लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह को 45 लाख रूपये की ऋण राशि का प्रतिकात्मक चेक प्रदान किया जैसलमेर।

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर दो साल ... नवउत्थान.नई पहचान, बढता राजस्थान हमारा राजस्थान कार्यक्रमों की कडी में शुक्रवार को धौलपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के महिला सम्मेलन का वर्चुअली जिला स्तर पर प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम को महिलाओं ने उत्साह के साथ देखा।

जैसलमेर में जैन उत्कर्ष भवन में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का शानदार आयोजन जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में हुआ । इस मौके पर जिला कलक्टर प्रताप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, समाज सेविका एवं पूर्व प्रधान श्रीमति सुनीता भाटी, समाज सेवी, अरूण पुरोहित, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सादू के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी एवं मातृत्व शक्ति उपस्थ्ति रही।

योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक जीवन सुधारें जैसलमेर विधायक श्री भाटी ने महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार देश की आधी आबादी मातृ शक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए ढेरों योजनाएं संचालित की जा रही है उसका मातृ शक्ति को पूरा-पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन के आर्थिक स्तर को सुधारना है।

उन्होंनें कहा कि लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं जहां आत्मनिर्भर बन रही है, वही रोजगार पाकर अपने परिवार को संवार रही है। उन्होंने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगें है।

उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य ( मां ) योजना में 25 लाख रूपये तक के निःशुल्क उपचार का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है जो अपने आप में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बडी देन है।

लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह को प्रदान किया ऋण चेक सम्मेलन के दौरान विधायक एवं जिला कलक्टर ने राजीविका के स्वयं सहायता समूह मरूमहिमा सीएलएफ फलसूड की लखपति दीदीयों को 45 लाख रूपयें की राशि का प्रतिकात्मक ऋण चेक प्रदान किया।

इस मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता भवानी सिंह आशियां, जिला बाल कल्याण समिति के उपनिदेशक हिम्मत सिंह कविया, उपनिदेशक डीओआईटी श्रीमति जयश्री उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमति आरती मिश्रा ने किया । कार्यक्रम के अन्त में उपनिदेशक महिला अधिकारिता अशोक कुमार गोयल ने अतिथियों के साथ ही मातृ शक्ति का हार्दिक आभार जताया।

विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पाई योजनाओं की जानकारी।

महिला सम्मेलन मंे आयी महिलाओं ने जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जैसलमेर द्वारा उत्कर्ष जैन भवन में राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित लगाई गई जिला विकास