मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

राष्ट्रगीत “वन्देमातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन

मुख्य बिंदु
  • कार्यालय परिसर में गूंज उठी देशभक्ति की स्वर लहरियां जैसलमेर।
  • राष्ट्रगीत “वन्देमातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जैसलमेर में राष्ट्रगीत “वन्देमातरम्” एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन अत्यंत श्रद्धा, जोश और देशभक्ति के उल्लास के साथ किया गया।
  • इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान के नेतृत्व में कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ “वन्देमातरम्” का गायन किया।
  • इस दौरान परिसर में देशभक्ति की अनूठी गूंज एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से अनुभव की गई।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि “वन्देमातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता एवं मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
  • सहायक निदेशक चौहान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता एवं गर्व की भावना को सशक्त बनाना है।
WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रगीत “वन्देमातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर

कार्यालय परिसर में गूंज उठी देशभक्ति की स्वर लहरियां

             जैसलमेर। राष्ट्रगीत “वन्देमातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जैसलमेर में राष्ट्रगीत “वन्देमातरम्” एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन अत्यंत श्रद्धा, जोश और देशभक्ति के उल्लास के साथ किया गया।

           इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान के नेतृत्व में कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ “वन्देमातरम्” का गायन किया। इस दौरान परिसर में देशभक्ति की अनूठी गूंज एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से अनुभव की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि “वन्देमातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय चेतना, एकता एवं मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।

          सहायक निदेशक चौहान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता एवं गर्व की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हमें यह स्मरण कराता है कि हम सब एक ही ध्वज, एक ही पहचान और एक ही भावना से बंधे हैं।

           वहीं, कार्यालय समाप्ति पर सभी द्वारा देशभक्ति भावना के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया और वातावरण में “वन्देमातरम्” की गूंज देर तक बनी रही।

          इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक ओमप्रकाश पंवार, सूचना सहायक मनीष कश्यप, चतुर्थ श्रेणी कार्मिक हबीबा, शुभम सोनी सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे