मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्रामीण सेवा शिविर - 2025

ग्रामीण सेवा शिविर में पूरी हुई किसान बरसल खान की मनोकामना

ग्रामीण सेवा शिविर में पूरी हुई किसान बरसल खान की मनोकामना

मुख्य बिंदु
  • फसल सुरक्षा तारबंदी स्वीकृति आदेश पाकर खिला चेहरा जैसलमेर।
  • राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा सर्व पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत पाचे का तला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2025 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
  • शिविर के दौरान बरसल खान उर्फ भूरे खान को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना फसल सुरक्षा तारबंदी का प्रशासनिक स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी पोकरण लाखाराम, शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति नाचना सुरेशचंद वर्मा, ग्राम पंचायत पाचे का तला की सरपंच श्रीमति आमो खातु एवं कृषि पर्यवेक्षक पवनकुमार उपस्थित रहे।
  • बरसल खान ने आदेश प्राप्त करते हुए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरा सपना पूरा हुआ है, अब मैं अपनी फसल को सुरक्षित रख सकूँगा।
  • यह मेरे लिए बहुत बड़ी राहत है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का दिल से आभार।
WAf𝕏TGin✉🖨
ग्रामीण सेवा शिविर - 2025

फसल सुरक्षा तारबंदी स्वीकृति आदेश पाकर खिला चेहरा

जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा सर्व पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत पाचे का तला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2025 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

       शिविर के दौरान बरसल खान उर्फ भूरे खान को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना फसल सुरक्षा तारबंदी का प्रशासनिक स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी पोकरण लाखाराम, शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति नाचना सुरेशचंद वर्मा, ग्राम पंचायत पाचे का तला की सरपंच श्रीमति आमो खातु एवं कृषि पर्यवेक्षक पवनकुमार उपस्थित रहे।

        बरसल खान ने आदेश प्राप्त करते हुए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरा सपना पूरा हुआ है, अब मैं अपनी फसल को सुरक्षित रख सकूँगा।यह मेरे लिए बहुत बड़ी राहत है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का दिल से आभार।

        उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री एवं जिला कलक्टर को इस अभियान के सफल संचालन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा सेवा पर्व पखवाड़ा वास्तव में किसानों के लिए आशा की किरण है।