मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

द.अफ्रीका के गुप्ता परिवार पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध

अमेरिका ने ‘‘भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क’ चलाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मूल के गुप्ता परिवार पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंधों का ऐलान किया। इस परिवार

WAf𝕏TGin🖨
द.अफ्रीका के गुप्ता परिवार पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध

वाशिंगटन । अमेरिका ने ‘‘भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क’ चलाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मूल के गुप्ता परिवार पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंधों का ऐलान किया।

इस परिवार ने अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा रिश्वतखोरी, सरकारी ठेके हासिल करने और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने में उठाया।

अमेरिका के वित्त विभाग की सूची में अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजेश गुप्ता और उनके सहयोगी सलीम ईसा को दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार में संलिप्तता के लिए शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच गुप्ता परिवार दुबई स्थानांतरित हो गया था। विभाग ने कहा कि अजय इस परिवार का मुखिया है और वही परिवार की भ्रष्ट कारोबारी नीतियां तैयार करता है तथा वित्तीय मामले संभालता है।

अतुल को भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों तक गुप्ता परिवार की पहुंच के लिए जाना जाता है और राजेश दक्षिण अफ्रीका के ताकतवर राजनेताओं के बेटों से महत्वपूर्ण रिश्ते जोड़ता था और दक्षिण अफ्रीका के उस प्रांत में कारोबार और संबंध जोड़ने की कोशिश करता, जहां भ्रष्टाचार व्याप्त था।विभाग ने आरोप लगाया कि गुप्ता परिवार का कारोबारी सहयोगी सलीम ईसा भ्रष्टाचार के नेटवर्क में सामग्री मुहैया कराने, चीजें प्रायोजित करने तथा वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने का काम देखता है।