मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुजरात सरकार की ऐतिहासिक पहल

नीति गोपेन्द्र भट्ट 

नीति गोपेन्द्र भट्ट

मुख्य बिंदु
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुजरात सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मस्थान वडनगर में भारत में पहली बार टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित 105 बच्चों को एक विशेष अभियान में भाग लेने आमंत्रित किया।
  • यह 105 संख्या इंसुलिन की खोज की 105वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
  • इस अवसर पर मेहसाणा के सांसद हरिभाई पटेल और वडनगर के विधायक के.
  • भारत में टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित रूप से कार्यरत गुजरात की दो डॉक्टर बहनों डॉ स्मिता जोशी और डॉ शुक्ला रावल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की प्रेरणा से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा 30 अप्रैल 2026 को बच्चों में मधुमेह (डायबिटीज़) के निदान, उपचार और दीर्घकालिक देखभाल हेतु नई राष्ट्रीय मार्गदर्शिका जारी की गई है।
WAf𝕏TGin🖨
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुजरात सरकार की ऐतिहासिक पहल

नई दिल्ली/ वड नगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुजरात सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मस्थान वडनगर में भारत में पहली बार टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित 105 बच्चों को एक विशेष अभियान में भाग लेने आमंत्रित किया। यह 105 संख्या इंसुलिन की खोज की 105वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।

इस अवसर पर मेहसाणा के सांसद हरिभाई पटेल और वडनगर के विधायक के.के.पटेल भी उपस्थित रहे ।

भारत में टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित रूप से कार्यरत गुजरात की दो डॉक्टर बहनों डॉ स्मिता जोशी और डॉ शुक्ला रावल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की प्रेरणा से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा 30 अप्रैल 2026 को बच्चों में मधुमेह (डायबिटीज़) के निदान, उपचार और दीर्घकालिक देखभाल हेतु नई राष्ट्रीय मार्गदर्शिका जारी की गई है।

इसके अंतर्गत टाइप-1 डायबिटीज़ से प्रभावित बच्चों को सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में जीवनभर निःशुल्क इंसुलिन, ग्लूकोमीटर तथा टेस्ट स्ट्रिप्स उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह निर्णय लाखों बच्चों और उनके परिवारों के लिए आशा, सुरक्षा और सम्मान का एक नया संकल्प है।