मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

महेश जसरोटिया को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नेतृत्व और उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

मुख्य बिंदु
  • देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल महेश सिंह जसरोटिया को राजधानी दिल्ली स्थित आईटीसी वेलकम होटल द्वारका में आयोजित “ले अमानाह सीजन-7” समारोह में दो बड़े सम्मानों से नवाजा गया।
  • उन्हें “ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी लीडर अवॉर्ड” तथा “आइकॉन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर अवॉर्ड” प्रदान किया गया।
  • यह सम्मान उन्हें हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
  • समारोह के दौरान महेश जसरोटिया ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उन टीमों, मार्गदर्शकों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।
  • उन्होंने अपने नेतृत्व और वरिष्ठों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके विश्वास, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
WAf𝕏TGin🖨
महेश जसरोटिया को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान

उदयपुर। देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल महेश सिंह जसरोटिया को राजधानी दिल्ली स्थित आईटीसी वेलकम होटल द्वारका में आयोजित “ले अमानाह सीजन-7” समारोह में दो बड़े सम्मानों से नवाजा गया। उन्हें “ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी लीडर अवॉर्ड” तथा “आइकॉन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर अवॉर्ड” प्रदान किया गया।

यह सम्मान उन्हें हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। समारोह के दौरान महेश जसरोटिया ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उन टीमों, मार्गदर्शकों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने अपने नेतृत्व और वरिष्ठों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके विश्वास, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

पूर्व में उदयपुर में सेवाएं दे चुके महेश जसरोटिया हाल ही में मैरियट इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत के पहले ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल से जुड़े हैं, जिसे भारतीय हॉस्पिटैलिटी उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे पहले वे द लीला, ताज, आईटीसी होटल्स, द पार्क और रेडिसन होटल ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रोफेशनल उत्कृष्टता ने उन्हें उद्योग में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके सम्मानित होने पर हॉस्पिटैलिटी जगत से जुड़े लोगों में खुशी और गर्व का माहौल है।