मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक ‘द फोर्ट अल्ट्रा’ हर मील इतिहास है... नामक अल्ट्रा मैराथन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि स्वरुप ‘द फोर्ट अल्ट्रा’ हर मील इतिहास है...
  • नामक अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सिटी पैलेस उदयपुर से राजपूताने की शान सुप्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक रखा गया, जिसका शुभारम्भ सिटी पैलेस के ऐतिहासिक माणक चौक में प्रातः 4 बजे ‘फ्लैग ऑफ सेरेमनी’ अल्ट्रा मैराथन धावक रामरतन जाट द्वारा किया गया।
  • फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.
  • मयंक गुप्ता ने बताया कि 1 से 2 मार्च तक की यह दौड़ उदयपुर से हल्दीघाटी और हल्दीघाटी से चित्तौड़गढ़ दुर्ग 100 मील की मैराथन महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के सहयोग से की गई है, यह मैराथन अरावली के माध्यम से महाराणा प्रताप के आदर्शों के सम्मान में एक गूंज है।
  • मैराथन में हिस्सा लेने वाले लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें मेवाड़ रनर्स ग्रुप की सहभागिता रही है और इस ऐतिहासिक मैराथन का हिस्सा बनेंगे।
  • फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक ‘द फोर्ट अल्ट्रा’ हर मील इतिहास है... नामक अल्ट्रा मैराथन

उदयपुर | वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि स्वरुप ‘द फोर्ट अल्ट्रा’ हर मील इतिहास है... नामक अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सिटी पैलेस उदयपुर से राजपूताने की शान सुप्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक रखा गया, जिसका शुभारम्भ सिटी पैलेस के ऐतिहासिक माणक चौक में प्रातः 4 बजे ‘फ्लैग ऑफ सेरेमनी’ अल्ट्रा मैराथन धावक रामरतन जाट द्वारा किया गया।

फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि 1 से 2 मार्च तक की यह दौड़ उदयपुर से हल्दीघाटी और हल्दीघाटी से चित्तौड़गढ़ दुर्ग 100 मील की मैराथन महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के सहयोग से की गई है, यह मैराथन अरावली के माध्यम से महाराणा प्रताप के आदर्शों के सम्मान में एक गूंज है।

मैराथन में हिस्सा लेने वाले लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें मेवाड़ रनर्स ग्रुप की सहभागिता रही है और इस ऐतिहासिक मैराथन का हिस्सा बनेंगे। फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इस अवसर पर सभी धावकों को बधाई देते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।