मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

जैकबआबाद युवा संगठन बनाया, पहले अध्यक्ष अभिषेक कालरा बने

— कार्यकारिणी में महासचिव अमन असनानी और दो उपाध्यक्ष चुने गए

मुख्य बिंदु
  • जैकबआबाद युवा संगठन का गठन किया गया।
  • इसमें अभिषेक कालरा अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।
  • शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में जैकबआबाद सिंधी समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
  • बैठक में समाज के युवाओं को संगठित करने और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जैकबआबाद युवा संगठन का विधिवत गठन किया गया।
  • बैठक में श्री झूलेलाल सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रतापराय चुग एवं पूज्य जैकबआबाद पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी के सान्निध्य में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
  • इसमें युवा संगठन के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कालरा चुने गए।
WAf𝕏TGin🖨
जैकबआबाद युवा संगठन बनाया, पहले अध्यक्ष अभिषेक कालरा बने

उदयपुर। जैकबआबाद युवा संगठन का गठन किया गया। इसमें अभिषेक कालरा अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।

शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में जैकबआबाद सिंधी समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समाज के युवाओं को संगठित करने और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जैकबआबाद युवा संगठन का विधिवत गठन किया गया।

बैठक में श्री झूलेलाल सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रतापराय चुग एवं पूज्य जैकबआबाद पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी के सान्निध्य में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें युवा संगठन के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कालरा चुने गए। इसमें महासचिव अमन असनानी, उपाध्यक्ष संजय खतुरिया एवं निखिल कटारिया को चुना गया।

इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठजन मुरली राजानी, मनोहर गुरानी, राजेश चुग, किशोर सिधवानी, अशोक लिंझारा, भारत खत्री, कैलाश डेंबला, विपिन कालरा, नरेश राजानी, दीपक लालवानी, कपिल नाचानी, विनोद वाधवानी आदि मौजूद रहे।अध्यक्ष प्रतापराय चुग और हरीश राजानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संगठन समाज की सेवा, संस्कृति के संरक्षण और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेगा।