मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा विराट महोत्सव

यज्ञ की पवित्रता से महकने लगा महोत्सव का विशाल प्रांगण

मुख्य बिंदु
  • कृष्णगिरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द जी गिरी महाराज की निश्रा में उदयपुर के मीरा नगर, मैग्नस हॉस्पिटल के पास आयोजित होने जा रहे श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महामहोत्सव की तैयारी अंतिम रूप ले रही है।
  • करीब साढ़े चार लाख वर्गफीट परिक्षेत्र में विकसित की जा रही महालक्ष्मी नगरी में महायज्ञ से पूर्व शुभ मंगल आरंभ के देवता भगवान गणेश को श्री जगद्गुरु देव द्वारा विधि विधान से यज्ञ पूजन कर आमंत्रित किया गया।
  • यहां सभी देवी देवताओं का आव्हान विधि पूर्वक सतत किया जा रहा है।
  • आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं कृष्णगिरी तीर्थ अध्यक्ष शंकेश जैन ने बताया कि महाराजश्री की दैनिक चर्या के अनुसार नित्य अलग-अलग सत्रों में देव आराधना और तप, साधना की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू धर्म लाभ ले रहे हैं।
  • पूजा, यज्ञ और आराधना के चलते समूचा परिसर का वातावरण पवित्र खुशबू से महकने लगा है।
WAf𝕏TGin✉🖨
श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा विराट महोत्सव

उदयपुर। कृष्णगिरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द जी गिरी महाराज की निश्रा में उदयपुर के मीरा नगर, मैग्नस हॉस्पिटल के पास आयोजित होने जा रहे श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महामहोत्सव की तैयारी अंतिम रूप ले रही है।

करीब साढ़े चार लाख वर्गफीट परिक्षेत्र में विकसित की जा रही महालक्ष्मी नगरी में महायज्ञ से पूर्व शुभ मंगल आरंभ के देवता भगवान गणेश को श्री जगद्गुरु देव द्वारा विधि विधान से यज्ञ पूजन कर आमंत्रित किया गया। यहां सभी देवी देवताओं का आव्हान विधि पूर्वक सतत किया जा रहा है।

आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं कृष्णगिरी तीर्थ अध्यक्ष शंकेश जैन ने बताया कि महाराजश्री की दैनिक चर्या के अनुसार नित्य अलग-अलग सत्रों में देव आराधना और तप, साधना की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू धर्म लाभ ले रहे हैं।

पूजा, यज्ञ और आराधना के चलते समूचा परिसर का वातावरण पवित्र खुशबू से महकने लगा है। गुरुदेव द्वारा महोत्सव स्थल पर प्रतिदिन सन्ध्या श्रद्धालुओं से धर्म संवाद के साथ प्रवचन भी दिए जा रहे हैं।

गुरुदेव की एक झलक पाने को श्रद्धालू आतुर हैं वहीं प्रतिदिन राजस्थान के प्रबुद्धजन गुरुदेव का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।