मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

कोटा के डॉ .प्रभात कुमार सिंघल को मिला  लाइफ टाइम्स अचीवमेंट्स अवॉर्ड

मुख्य बिंदु
  • "दिल्ली / राजस्थान से कोटा के लेखक एवं पत्रकार डॉ.
  • प्रभात कुमार सिंघल को युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, नई दिल्ली द्वारा रविवार को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, गीतांजलि भवन दिल्ली में लाइफ टाइम्स अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • संस्था के 12 वें अखिल भारतीय सहित्योत्सव में डॉ.
  • चतुर्वेदी स्मृति में लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान पांच हजार एक सौ रुपए राशि के पुरस्कार से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान उन्हें विगत चार दशकों से निरंतर अपने उत्कृष्ट मौलिक सृजन के द्वारा हिंदी भाषा,पत्रकारिता,इतिहास, कला, संस्कृति और हिंदी साहित्य के उन्नयन हेतु उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।
  • इनके साथ - साथ देश के 8 साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
कोटा के डॉ .प्रभात कुमार सिंघल को मिला  लाइफ टाइम्स अचीवमेंट्स अवॉर्ड

"दिल्ली / राजस्थान से कोटा के लेखक एवं पत्रकार डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, नई दिल्ली द्वारा रविवार को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, गीतांजलि भवन दिल्ली में लाइफ टाइम्स अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

संस्था के 12 वें अखिल भारतीय सहित्योत्सव में डॉ. सिंघल को डी.पी.चतुर्वेदी स्मृति में लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान पांच हजार एक सौ रुपए राशि के पुरस्कार से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें विगत चार दशकों से निरंतर अपने उत्कृष्ट मौलिक सृजन के द्वारा हिंदी भाषा,पत्रकारिता,इतिहास, कला, संस्कृति और हिंदी साहित्य के उन्नयन हेतु उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।

इनके साथ - साथ देश के 8 साहित्यकारों का सम्मान किया गया।

समारोह के प्रमुख मुख्य अतिथि पूर्व आइए एस विनोद प्रकाश गुप्ता, मुझे अतिथि महेश दिवाकर, अध्यक्ष शैलेन्द्र कपिल एवं अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण कर शाल ओढ़ा कर सम्मानपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर साहित्यकारों का सम्मान किया।

संस्था अध्यक्ष रामकिशोर उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह में साहित्यिक विषयों पर परिचर्चा, पुस्तकोंका विमोचन और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।